बरेली में दिखा डॉ. पवन सक्सेना का प्रभाव, जन्मदिवस पर जुटीं नामचीन हस्तियां।
वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना
बरेली रूबरू बरेली। उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. पवन सक्सेना के जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार को उपजा प्रेस क्लब में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारिक, धार्मिक एवं पत्रकारिता जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का आगमन रहा। उन्होंने डॉ. पवन सक्सेना को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके सामाजिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान की सराहना की।
वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के वन राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, ब्रज प्रांत अध्यक्ष दुर्विजय सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
सुबह से ही उपजा प्रेस क्लब में शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारी संगठनों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों तथा समाजसेवियों ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर डॉ. सक्सेना का सम्मान किया। कार्यक्रम में कायस्थ समाज, ब्राह्मण समाज, व्यापार मंडल, बार एसोसिएशन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
इस अवसर पर डॉ. पवन सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें समाज के हर वर्ग से जो स्नेह और सम्मान मिला है, वह उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी पत्रकारिता और समाजसेवा के क्षेत्र में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान उपजा प्रेस क्लब का वातावरण उत्साह, आत्मीयता और शुभकामनाओं से सराबोर रहा। देर शाम तक शुभचिंतकों का आगमन जारी रहा और सभी ने डॉ. पवन सक्सेना के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस मौके पर कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना, अमित सक्सेना बिंदु, निर्भय सक्सेना, चमन सक्सेना, विकास सक्सेना, विजय सक्सेना, वी के सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, अनीता मुकेश, अनुराधा, हम कायस्थ के अंकुर सक्सेना, विकल्प कुदेशिया, रजनीश सक्सेना, समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजय पाल, पूर्व जिला अध्यक्ष शिव चरण कश्यप, साजिद खान, मोंटी शुक्ला, शमीम सुलतानी, बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, सोमपाल शर्मा, राज कुमार शर्मा, पूरन लाल लोधी, देवेंद्र जोशी, धीरेन्द्र राजवीर सिंह, मनीष अग्रवाल, बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज हरित, सचिव दीपक पांडे, के एम खान, फहीम उद्दीन, सुनील सक्सेना, आलोक सक्सेना, के एम खान, व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता, राजेश जसोरिया, विशाल मेहरोत्रा, जितेंद्र रस्तोगी, अनिल पाटिल, साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा, ब्राह्मण समाज से इंद्र देव त्रिवेदी, विशाल शर्मा, अजय राज शर्मा, डॉ मनोज मिश्रा, अरुण पाठक, टीटू भाई, सुनील धवन, देवेंद्र रावत, अमित भारद्वाज, जिला सूचना अधिकारी नीतू कनौजिया,
उपजा से महामंत्री मुकेश तिवारी, निर्भय सक्सेना, पुत्तन सक्सेना, अनूप मिश्रा, नीरज आनंद, ललित कश्यप, शुभम सिंह, सुयोग्य सिंह, अशोक शर्मा लोटा, अशोक शर्मा, सुभाष चौधरी, गुरुवचन दास, पमित ठाकुर, संजय श्रीवास्तव, आर के जोशी, सचिन श्याम भारतीय, फहीम करार, संजीव गंभीर, अजय मिश्रा, विवेक मिश्रा, विकास यादव, शमी खान, संजीव गंभीर, आशीष गुप्ता, आर के सिंह, शंकर दास, अजय कश्यप, शमी खान, सुरेश रोचनी, भानु भारद्वाज गोपाल सिंह, किशोर आदि ने आकर शुभकामनाएं दी।
0 Response to "बरेली में दिखा डॉ. पवन सक्सेना का प्रभाव, जन्मदिवस पर जुटीं नामचीन हस्तियां।"
एक टिप्पणी भेजें