-->
राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक में संगठन विस्तार और सामाजिक जागरूकता पर चर्चा

राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक में संगठन विस्तार और सामाजिक जागरूकता पर चर्चा

बरेली रूबरू बरेली। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के स्थापना दिवस सप्ताह के अंतर्गत रविवार को थाना सीबीगंज क्षेत्र के खड़ौआ स्थित शिव ज्ञान डिग्री कॉलेज में जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अर्पित भामाशाह एडवोकेट ने कहा कि हिंदू समाज को संगठित, जागरूक और संस्कारवान बनाने के लिए प्रत्येक गांव में साप्ताहिक सामूहिक हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सप्ताह में एक दिन सभी लोग एकत्र होकर हनुमान चालीसा का पाठ करें और सनातन संस्कृति के विषयों पर चिंतन-मनन करें, जिससे समाज में एकता और जागरूकता का वातावरण बने।

जिला अध्यक्ष अमित कुमार गंगवार ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित कराने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन के विस्तार के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर दिया।


राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला महामंत्री हरीश कुमार कोरी ने कहा कि वर्तमान समय में हिंदू समाज के हितों की रक्षा तथा सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए संगठित होकर कार्य करना आवश्यक है।


बैठक का संचालन राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार ने किया। उन्होंने कहा कि समाज को जातियों में विभाजित करने के बजाय आपसी भाईचारे और संगठन की भावना को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी कैफे अथवा अन्य स्थान के माध्यम से किसी प्रकार की अवैध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलती है तो उसके विरुद्ध संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर विधिक कार्रवाई कराई जाएगी।


बैठक में प्रदेश मंत्री अर्पित भामाशाह एडवोकेट, जिला अध्यक्ष अमित कुमार गंगवार, जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार, जिला महामंत्री हरीश कुमार कोरी, जिला मीडिया प्रभारी विजय मौर्य, जिला मंत्री सौरभ शर्मा सहित लगभग 170 कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

0 Response to "राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक में संगठन विस्तार और सामाजिक जागरूकता पर चर्चा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article