गुरु पूर्णिमा पर एन. एल. शर्मा स्मृति सम्मान 13 शिक्षकों को दिया
बरेली रूबरू बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा पर गुरु एन. एल. शर्मा स्मृति शिक्षा सम्मान समारोह में 13 शिक्षकों को उनके शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान के लिये प्रशस्ति- पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
रानी महालक्ष्मीबाई सरस्वती इंटर कालेज में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह, प्रदीप पटेल, प्रीति पाल, मधु मिश्रा, ईश्वर देवी, पारुल मिश्रा, रावेंद्र मिश्र, कमल किशोर, रीत राम प्रजापति, नत्थू लाल, विमलेश, मुकेश चंद्र और अनुराग अवस्थी सहित अन्य कई शिक्षक हैं।
सभी शिक्षकों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. विनोद पागरानी, सुरेश बाबू मिश्रा, क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा,मुकेश कुमार सक्सेना, इन्द्र देव त्रिवेदी, प्रकाश चंद्र और वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना ने प्रदान किया।
सरस्वती वंदना अरुणा सिन्हा ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश बाबू मिश्रा ने की। आभार प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह ने जताया।
कार्यक्रम में अनिल सक्सेना, सुनील शर्मा, निर्भय सक्सेना, डी. डी. शर्मा, अरुणा सिन्हा, मंजू लता सक्सेना, डॉ. शिफालिका, बीना रस्तोगी, बिपिन गर्ग, रीतेश साहनी, गंगा राम पाल, जितेंद्र सक्सेना, राम नारायन मेहरोत्रा, आशीष सक्सेना, विनीता मेहरोत्रा सहित स्कूल के शिक्षक और सैकड़ों छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। निर्भय सक्सेना
0 Response to "गुरु पूर्णिमा पर एन. एल. शर्मा स्मृति सम्मान 13 शिक्षकों को दिया"
एक टिप्पणी भेजें