-->
दिल्ली हाईकोर्ट में चमका बरेली का सितारा, वरुण गोस्वामी बने वरिष्ठ अधिवक्ता। चर्चित चंद्रकांत झा केस में वरुण ने निभाई अहम भूमिका

दिल्ली हाईकोर्ट में चमका बरेली का सितारा, वरुण गोस्वामी बने वरिष्ठ अधिवक्ता। चर्चित चंद्रकांत झा केस में वरुण ने निभाई अहम भूमिका


बरेली रूबरू बरेली। शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर गोस्वामी के पुत्र एडवोकेट वरुण गोस्वामी को दिल्ली हाईकोर्ट की फुल कोर्ट ने 9 जुलाई को वरिष्ठ अधिवक्ता (सीनियर एडवोकेट) के रूप में नामित किया है। इस उपलब्धि से बरेली अधिवक्ता समाज में खुशी की लहर है। 


वरुण गोस्वामी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा वर्ष 1989 में हार्टमैन कॉलेज, बरेली से प्राप्त की। इसके बाद वर्ष 1995 में बरेली कॉलेज से विधि की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने अपने विधिक करियर की शुरुआत वर्ष 1995 में बरेली जिला न्यायालय में अपने पिता वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर गोस्वामी के साथ की। 


कुछ महीनों बाद वह दिल्ली चले गए और वर्ष 1996 से दिल्ली हाईकोर्ट तथा सर्वाेच्च न्यायालय में दीवानी एवं आपराधिक मामलों की पैरवी कर रहे हैं।


वर्ष 2013 से 2017 तक उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में दिल्ली पुलिस के सरकारी अधिवक्ता के रूप में भी सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण डेथ रेफरेंस मामलों में प्रभावी पैरवी की। 


चर्चित सीरियल किलर चंद्रकांत झा उर्फ बुचर ऑफ दिल्ली के मामले में भी उन्होंने सरकार की ओर से अहम भूमिका निभाई। इस बहुचर्चित प्रकरण पर आधारित वेब सीरीज बुचर ऑफ दिल्ली नेटफ्लिक्स पर भी प्रसारित हो चुकी है।



वहीं, वरुण गोस्वामी ने अपनी उपलब्धि के लिए अपने पिता रामेश्वर गोस्वामी, माता सुरक्षा गोस्वामी तथा दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता आर.सी. मिश्रा और इश्तियाक खान के मार्गदर्शन को अपनी सफलता का श्रेय दिया।
वरुण गोस्वामी के वरिष्ठ अधिवक्ता नामित होने पर बरेली के अधिवक्ता समाज में खुशी की लहर है। अनेक अधिवक्ताओं, न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी।


0 Response to "दिल्ली हाईकोर्ट में चमका बरेली का सितारा, वरुण गोस्वामी बने वरिष्ठ अधिवक्ता। चर्चित चंद्रकांत झा केस में वरुण ने निभाई अहम भूमिका"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article