आपसी सहयोग से ही व्यापार मंडल बरेली में नई ऊंचाई पर पहुंचा
बरेली रूबरू बरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की इकाई दाल व्यापारी एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार ने कहा कि आपसी सहयोग से बड़ी से बड़ी बाधा भी पार की जा सकती है।राजेंद्र गुप्ता ने सभी के सहयोग से ही व्यापार मंडल को बरेली ही नहीं प्रदेश में इसे नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया।
चौपला रोड स्थित रोटरी भवन में बोलते हुए अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार ने कहा राष्ट्रीय परिपेक्ष में नए- नए आयाम स्थापित किये जा सकते हैं। आपसी सहयोग को व्यवस्थित रूप से चलाना ही कोऑपरेटिव की मूल भावना है। अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार ने व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता का उदाहरण देते हुए बताया कि किस प्रकार आपसी सहयोग से उन्होंने व्यापार मंडल के एक छोटे से संगठन को बरेली में इतना बड़ा कर दिया कि आज 139 वी इकाई का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है ।
यह कोई साधारण बात नहीं है अपितु सहकारिता का एक सजीव उदाहरण है। सही दिशा में चलकर एक अच्छी टीम के साथ बड़े से बड़ा लक्ष्य भी प्राप्त किया जा सकता है।
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि बरेली में दाल का बहुत बड़ा व्यवसाय है। वास्तव में किसी भी भोजन थाली की शान दाल ही होती है। आम आदमी से खास आदमी सबकी पसंद दाले ही हैं। व्यापार मंडल दाल व्यापारियों को संगठित करके इस ट्रेड में नई संभावनाओं के बारे में चिंतन करेगा। बरेली की दालों को विदेश में निर्यात किस प्रकार किया जा सकता है इस पर भी शीघ्र ही मंथन करके सुझाव केंद्र सरकार को भेजे जाएंगे। प्रांतीय संयुक्त महामंत्री राजेश जसोरिया ने कहा कि आज राजेंद्र गुप्ता के राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य बनने के बाद प्रधानमंत्री द्वारा गठित दो कमेटियों के सदस्य बनाए जाने के उपरांत बरेली का नाम राष्ट्रीय फलक पर तेजी से उभरा है । वह दिन दूर नहीं जब राष्ट्र की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं में बरेली का सुझाव गंभीरता के साथ लिया भी जाएगा और माना भी जाएगा।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी समित अग्रवाल द्वारा मनोज खंडेलवाल को अध्यक्ष कपिल अग्रवाल को महामंत्री और राजीव अग्रवाल को कोषाध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई गई। प्रांतीय उपाध्यक्ष संजीव चांदना ने नवनिर्वाचित टीम के अखिल खंडेलवाल, संदीप बियानी, संतोष अग्रवाल ,भुवनेश अग्रवाल ,कुंज बिहारी, विष्णु मित्तल, अनुज सिंघल ,कैलाश मित्तल को बधाई दी। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष दुर्गेश खटवानी, मनमोहन सभरवाल, दर्शन लाल भाटिया, अवनेश मित्तल, लकी मोगा, शुभम अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, मुकुल मित्तल आदि उपस्थित थे। दाल संगठन के नव निर्वाचित महामंत्री कपिल अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
0 Response to "आपसी सहयोग से ही व्यापार मंडल बरेली में नई ऊंचाई पर पहुंचा"
एक टिप्पणी भेजें