कारगिल वीरों को नमन, रोटरी क्लब ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित।
बरेली रूबरू बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली श्री ने कारगिल विजय दिवस प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित
रोटरी क्लब ऑफ बरेली श्री द्वारा आज एसएसवी पब्लिक स्कूल, सुरेश शर्मा नगर, बरेली के फाउंडेशन सभागार में “रोटरी श्री कारगिल विजय दिवस उत्सव–2026” का आयोजन कर कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि 26 जुलाई को क्लब द्वारा आयोजित निबंध, पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों में से प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्लब अध्यक्ष रो०संजय आयलानी ने कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। चार्टर अध्यक्ष रो० साकेत सुधांशु शर्मा ने कारगिल विजय के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे वीर सैनिकों के अद्वितीय शौर्य और पराक्रम के कारण भारत ने यह गौरवपूर्ण विजय प्राप्त की। अंत में क्लब सचिव रो० सीए विकास बंसल ने कारगिल विजय दिवस मनाने की परंपरा एवं इसके महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर रो० संजय आयलानी ,रो० साकेत सुधांशु शर्मा ,रो० सी ए विकास बंसल ,रो० संदीप अग्रवाल, रो० प्रदीप गुरनानी, रो० गोबिंद टिक्यानी सहित अनेक रोटेरियन्स उपस्थित रहे।
0 Response to "कारगिल वीरों को नमन, रोटरी क्लब ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित।"
एक टिप्पणी भेजें