वाहन चालक कांवडियों को चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने दिए हेलमेट
बरेली रूबरू बरेली। सेंट्रल यू.पी. चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, बरेली द्वारा पवित्र सावन माह में कांवड़ यात्रा में शामिल दोपहिया वाहन चालकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निःशुल्क हेलमेट वितरण मंडल आयुक्त शंभू कुमार द्वारा कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त, बरेली शंभू कुमार तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में आर. टी. ओ., बरेली पंकज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक (यातायात) मोहम्मद अकमल खान उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के दौरान कांवड़ यात्रा में शामिल 1 दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गयेे। इस पहल का उद्देश्य कांवड़ यात्रियों को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक करना तथा कांवड यात्रा के दौरान यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को प्रोत्साहित करना है।
मुख्य अतिथि मंडलायुक्त शंभू कुमार ने कांवड़ यात्रा में शामिल दोपहिया वाहन चालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा और विश्वास से जुड़ी महत्वपूर्ण यात्रा है,
जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न स्थानों से अपने गंतव्य की ओर जाते हैं। ऐसे में प्रत्येक कांवड़िये का सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचना अत्यंत महत्वपूर्ण है। यातायात नियमों का पालन करने से व्यक्ति न केवल स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के जीवन की सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक (यातायात), मोहम्मद अकमल खान ने कांवड़ियों से आह्वान किया कि वे चैम्बर ऑफ कॉमर्स की इस ’’जनमानस की सुरक्षा मुहिम’’ में सक्रिय रूप से अपना योगदान दें उन्होने यह भी कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान जनमानस की सुरक्षा से जुड़ी एक सराहनीय पहल है, तथा स्वयं सुरक्षित यात्रा करने के साथ-साथ अपने साथियों एवं अन्य राहगीरों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने सभी कांवड़ियों से अपील की कि वे श्रद्धा और उत्साह के साथ कांवड़ यात्रा पूर्ण करें लेकिन अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि आर. टी. ओ. बरेली पंकज सिंह ने कहा कि दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, वाहन की गति नियंत्रित रखने तथा यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करने का आग्रह किया।
चैंबर के अध्यक्ष राजीव शिंघल ने बताया कि संस्था पिछले 61 वर्षों से अधिक समय से बरेली में व्यापार एवं उद्योग के विकास के साथ-साथ सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर यह अभियान समाज में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में चैम्बर ऑफ कॉमर्स का एक महत्वपूर्ण कदम है।
संस्था के सचिव शरद अग्रवाल पूर्व सचिव अल्पित अग्रवाल ने सभी दोपहिया वाहन चालक कांवड़ियों से सड़क सुरक्षा से जुड़े मानकों एवं नियमों का पालन करने का आह्वान किया।
अंत में कांवडियों को संस्था के पदाधिकारियों द्वारा फल एवं भोजन के पैकेट भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर अजय शुक्ला, सुनीत मूना, संदीप टंडन, प्रकाश वाधवानी, राजेश गुप्ता, मोहित गोयल, सी. एस. अंकित अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अमित अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मोहित ऐरन, रमेश वार्ष्णेय एवं मुनीश मित्तल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। निर्भय सक्सेना
0 Response to "वाहन चालक कांवडियों को चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने दिए हेलमेट"
एक टिप्पणी भेजें