गणपति महोत्सव राजेन्द्रनगर में 45 किलो का लड्डू आया, बच्चों ने किए मोहक नृत्य
बरेली रूबरू बरेली। राजेंद्र नगर शील चोराहे पर गणेश महोत्सव में गणपति महोत्सव राजेन्द्रनगर में 45 किलो का लड्डू यात्रा के साथ दी डी पुरम चौराहे से आया। कार्यक्रम में बच्चों ने एयरोटिक, ग्रुप एवं मन मोहक नृत्य प्रस्तुत किए।
गणेश महोत्सव कमेटी (रजि) के विशाल गणपति महोत्सव 2026 (राजेन्द्र नगर के राजा) के 19 वें वार्षिक कार्यक्रम में 45 kg लड्डू यात्रा से युवा वर्ग द्वारा लड्डू यात्रा व द्वितीय सत्र में 30 विभिन्न सांस्कृतिक ग्रुप द्वारा ग्रुप डांस प्रस्तुति में लगभग 250 बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी।
गणपति बप्पा के जयगोष के नारे के साथ कार्यक्रम स्थल पर लगते रहे। देर रात तक के सत्र में 30 विभिन्न सांस्कृतिक ग्रुप द्वारा लगभग 250 बच्चे ने एक से बढकर एक मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मानव सेवा क्लब के सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, मुकेश कुमार, निर्भय सक्सेना, विशाल मल्होत्रा ने कलाकारो को पुरुस्कार वितरण किया।
इस अवसर पर रात्रि 12 बजे तक पूरे कार्यकम दौरान शील चौराहा खचाखच भरा रहा। भक्तगण गणपति बप्पा के जयगोष के नारे लगाते रहे। निर्भय सक्सेना
0 Response to "गणपति महोत्सव राजेन्द्रनगर में 45 किलो का लड्डू आया, बच्चों ने किए मोहक नृत्य"
एक टिप्पणी भेजें