-->
बी एल एग्रो ने एशियाई पैरा खेल 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 13 पैरा खिलाड़ियों को किया सम्मानित

बी एल एग्रो ने एशियाई पैरा खेल 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 13 पैरा खिलाड़ियों को किया सम्मानित


बरेली रूबरू बरेली। बीएल एग्रो और उत्तर प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश के वन मंत्री डॉ अरुण कुमार की उपस्थिति में 5वें एशियाई पैरा खेल 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उत्तर प्रदेश के 13 पैरा खिलाड़ियों को सम्मानित किया जिन्होंने एथलेटिक्स, हाई जैवलिन थ्रो, शॉट पुट, पैरा आर्चरी, पैरा टेबल टेनिस और पैरा बैडमिंटन जैसी विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओ में भाग लेकर पदक जीते।


यह पैरा खेल 18 से 24 अक्टूबर 2026 तक जापान के आइची- नागोया में हुए थे। बरेली स्थित बी एग्रो स्टेडियम में इस सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के वन मंत्री डॉ अरुण कुमार ने कहा कि बी एल एग्रो ने पैरा खिलाड़ियों का सम्मान कर बरेली, उत्तर प्रदेश ही नहीं देश का नाम आगे बढ़ाया है।

घनश्याम खंडेलवाल ने कहा कि इन पैरा खिलाड़ियों की खेल संबंधी हर संभव मदद को बी एल एग्रो पूरा प्रयास करेगा। इन खिलाड़ियो के समर्पण, संघर्ष, दृढ इच्छाशक्ति अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन का जश्न में उत्तर प्रदेश सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, जे पी सिंह चेयरमैन, पैरा पावरलिफ्टिंग, सुमति मिश्रा, उपाध्यक्ष, पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया, आशीष खंडेलवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर, बी एल एग्रो एवं अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन सहित खिलाड़ी, कोच और अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे। कृष्णा पब्लिक स्कूल, बरेली के कक्षा 2 से 4 तक के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत "माँ तुझे सलाम" की जोशपूर्ण और शानदार प्रस्तुति एशियन पैरा गेम्स 2026 के खिलाड़ियों के सम्मान में प्रस्तुत की।
इन खिलाड़ियों की उपलब्धिया उनके वर्षों के कठिन परिश्रम, लगन, संघर्ष और खेल के प्रति समर्पण दर्शाती हैं। साथ ही, उन्होंने अपने- अपने जिलों और पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर जे. पी. सिंह, चेयरमैन, पैरा पावरलिफ्टिंग ने कहा, "अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भारत प्रतिनिधित्व करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है और इन खिलाड़ियो ने उत्तर प्रदेश के साथ- साथ पूरे देश गौरवान्वित किया है। उनका प्रदर्शन पैरा खेलों की बढ़ती ताकत और हमारे प्रदेश में मौजूद खेल प्रतिभाओं को दर्शाता है। 
कार्यक्रम में आशीष खंडेलवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर, बीएल एग्रो एवं अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने कहा "हमारे पैरा खिलाड़ियो की उपलब्धिया मानवीय इच्छाशक्ति, अनुशासन और दृढ संकल्प की ताकत का अच्छा उदाहरण हैं। 
उनकी यात्रा हमें याद दिलाती है कि प्रतिभा और महत्वाकांक्षा को आगे बढ़ने के लिए हर संभव अवसर मिलना चाहिए। 


बीएल एग्रो का मानना है कि खिलाड़ियो के लिए सार्थक अवसर तैयार करना, उनकी उपलब्धियो पहचान देना और एक समावेशी खेल इकोसिस्टम को मजबूत करना बेहद जरूरी है।


सुमति मिश्रा, उपाध्यक्ष, पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया ने कहा, "इन खिलाड़ियो ने साबित किया है कि निरंतर प्रयास से कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती।

बी एल एग्रो में सम्मानित किए गए खिलाड़ियो में सिमरन शर्मा, गाजियाबाद ने 100 मीटर और 200 मीटर (T12) - 2 स्वर्ण जीते, प्रवीण कुमार, गौतम बुद्धनगर हाई जंप (T64) - 1 स्वर्ण पदक जीता, सुवर्णा राज, गौतम बुद्ध नगर डिस्कस थ्रो (F54) 1 स्वर्ण पदक जीता, आयुष वर्मा, मेरठ
जैवलिन थ्रो और शॉट पुट (F53) - 1 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक जीता, प्रीति पाल, मुजफ्फरनगर 100 मीटर और 200 मीटर (35) - 2 रजत पदक जीते, प्रदीप कुमार, गाजियाबाद जैवलिन थ्रो (F54) – 1 रजत पदक जीता, अजीत सिंह यादव, इटावा जैवलिन थ्रो (F46) - 1 रजत पदक जीता, राम रतन सिंह, मथुरा डिस्कस थ्रो (F51) - 1 रजत पदक जीता, वरुण सिंह भाटी, गौतम बुद्ध नगर हाई जंप (T63) - 1 रजत पदक जीता, स्वाति चौधरी, मेरठ पैरा आर्चरी (W1) 1 रजत पदक जीता, अनुभव चौधरी, मेरठ
100 मीटर (T35) - 1 कांस्य पदक जीता, प्राची पांडेय, उन्नाव
पैरा टेबल टेनिस (क्लास 6) – 1 कांस्य पदक जीता, सहास यथिराज को पुरस्कृत किया। 
उत्तर प्रदेश के बरेली मुख्यालय वाला बीएल एग्रो एक विविध व्यावसायिक समूह है, जो खाद्य उत्पादों, एग्री- टेक, अर्थ साइंसेज और डेयरी इनोवेशन के क्षेत्र गुणवत्ता और सतत विकास को बढ़ावा दे रहा है। 


समूह की प्रमुख कंपनी बीएल एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड की शुरुआत सरसों के कारोबार से हुई थी। आज यह खाद्य एवं एफएमसीजी क्षेत्र की एक प्रमुख कंपनी बन चुकी है। 


इनके प्रमुख ब्रांड बैल कोल्हू और नरिश हैं, जिनका खाद्य तेल और खाद्य उत्पादो के क्षेत्र में देशभर में मजबूत नेटवर्क है


इस समूह की दो सहायक कंपनिया हैं- लीड्स कनेक्ट सर्विसेज और लीड्स जेनेटिक्स । लीड्स कनेक्ट एक एग्री- कंपनी है, जो डेटा एनालिसिस, रिस्क मैनेजमेंट और टिकाऊ कृषि व्यवसाय इकोसिस्टम विकसित करने विशेषज्ञता रखती है। वहीं, लीड्स जेनेटिक्स का उद्देश्य पशुओं में बेहतर आनुवंशिक विकास, रोगमुक्त पशुधन - जलवायु के अनुकूल पशुओं में नस्लों के विकास को बढ़ावा देना है। बीएल एग्रो ग्रुप उपभोक्ताओं, किसानो और व्यापारियों के हितैषी कंपनों है। निर्भय सक्सेना


0 Response to "बी एल एग्रो ने एशियाई पैरा खेल 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 13 पैरा खिलाड़ियों को किया सम्मानित"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article