-->
मासिक धर्म, स्वास्थ्य और एनीमिया पर जी आर एम की छात्राओं को किया जागरूक

मासिक धर्म, स्वास्थ्य और एनीमिया पर जी आर एम की छात्राओं को किया जागरूक


बरेली रूबरू बरेली। श्री गुलाबराय मॉन्टेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा नौ से 12 तक की छात्राओं के लिए मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं एनीमिया विषय पर 180 मिनट की कार्यशाला में डॉ. लतिका अग्रवाल ने मासिक धर्म स्वास्थ्य विषय पर छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी। डॉ लतिका अग्रवाल ने लड़कियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों तथा इस प्राकृतिक प्रक्रिया को लेकर सही दृष्टिकोण अपनाने पर विस्तार से प्रकाश डाला। 


डॉ. संध्या अग्रवाल ने एनीमिया विषय पर जानकारी देते हुए पोषण, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को समझाया। उन्होंने छात्राओं को एनीमिया से बचाव के लिए आवश्यक पोषक तत्वों और दैनिक जीवन में स्वास्थ्यवर्धक आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।


जी आर एम नैनीताल रोड ब्रांच के नमो नारायण सभागार में 180 मिनट की कार्यशाला के दौरान छात्राओं ने मासिक धर्म एवं एनीमिया से जुड़े अनेक प्रश्न डॉक्टर विशेषज्ञों के समक्ष रखे। दोनों महिला चिकित्सकों ने लगभग एक घंटे तक छात्राओं के प्रश्नों का व्यक्तिगत रूप से उत्तर देते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। 


इस संवादात्मक सत्र को छात्राओं ने विशेष रूप से उपयोगी बताया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्रबंधक डॉ. राजेश अग्रवाल जौली एवं प्रधानाचार्य रणवीर सिंह रावत ने दोनों डॉ विशेषज्ञों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यशाला में विद्यालय की कई महिला शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन सानिया खान ने किया। निर्भय सक्सेना

0 Response to "मासिक धर्म, स्वास्थ्य और एनीमिया पर जी आर एम की छात्राओं को किया जागरूक"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article