-->
राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार ने प्रभु श्रीराम की आरती कर किया राम बारात का शुभारंभ, विवाह और कलेवा का हुआ मंचन

राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार ने प्रभु श्रीराम की आरती कर किया राम बारात का शुभारंभ, विवाह और कलेवा का हुआ मंचन


बरेली रूबरू बरेली। चौधरी मोहल्ला स्थित सुप्रसिद्ध श्री रानी महालक्ष्मी बाई रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित ऐतिहासिक 459वीं श्रीरामलीला के अंतर्गत प्रभु श्रीराम की भव्य बारात एवं शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान प्रभु श्रीराम के विवाह और कलेवा का मनमोहक मंचन किया गया। धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए।

राम बारात एवं शोभायात्रा का शुभारंभ राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार ने प्रभु श्रीराम के स्वरूपों की पूजा-अर्चना और आरती करके किया। उन्होंने प्रभु के स्वरूपों को तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष रामगोपाल मिश्रा और पूर्व पार्षद पूनम गौतम ने राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

समिति के मंत्री शशिकांत गौतम ने बताया कि भव्य राम बारात एवं शोभायात्रा रानी साहब फाटक से प्रारंभ होकर कुल्हाड़ापीर, कुतुबखाना और किला क्रॉसिंग होते हुए चौधरी तालाब पर संपन्न होगी। शोभायात्रा के दौरान धार्मिक उल्लास और भक्ति का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम में समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, विजय मिश्रा, महामंत्री शिव नारायण दीक्षित, मेला प्रबंधक श्रेयांश बाजपेई, धीरेंद्र शुक्ला, अभिषेक मिश्रा, आदित्य शुक्ला, प्रतीक अरोड़ा, हर्ष अग्रवाल, आकाश गंगवार और मीडिया प्रभारी समर्थ गौतम सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में सभी पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने मिलकर व्यास पीठ की महाआरती की तथा प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया। ऐतिहासिक रामलीला के आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला। निर्भय सक्सेना

0 Response to "राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार ने प्रभु श्रीराम की आरती कर किया राम बारात का शुभारंभ, विवाह और कलेवा का हुआ मंचन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article