राज्यसभा में अब बरेली का प्रतिनिधित्व करेंगी श्रुति गंगवार व धर्मपाल सिंह
बरेली रूबरू बरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की विभिन्न एसोसिएशंस के पदाधिकारी ने प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार का स्वागत अभिनंदन कर कहा कि राज्यसभा में अब बरेली की श्रुति गंगवार व धर्मपाल सिंह प्रतिनिधित्व करेंगे जो गौरव की बात है।
भारत सेवा ट्रस्ट पर प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि बरेली के लिए यह गौरव की बात है कि राज्यसभा में काफी समय से बरेली का कोई प्रतिनिधित्व नहीं था अब श्रुति गंगवार युवा महिला के रूप में व धर्मपाल सिंह अनुभवी राजनेता के रूप में बरेली का नाम रोशन करेंगे।
श्रुति गंगवार आईआईटी की मेधावी प्रतिभा रही है और निश्चित रूप से राष्ट्र निर्माण में उनके सुझाव बहुमूल्य होंगे। राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार ने कहा कि वैसे तो बरेली के सभी लोगों का स्नेह उन्हें सदैव प्राप्त होता है परंतु उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सभी अग्रजनों का विश्वास उन्हें सदैव आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। जिस जिम्मेदारी की आशा बरेली वासियों ने की है वह सदैव उन्हें पूरा करने का प्रयास करेंगी।
महानगर महामंत्री राजेश जसोरिया ने कहा कि व्यापार मंडल ने अर्बन कोऑपरेटिव बैंक का अध्यक्ष बनने के बाद उनको प्रथम बार आमंत्रित किया था तभी व्यापार मंडल के साथियों को यह एहसास हो गया था कि वह बड़ा मुकाम हासिल करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी प्रतिभा के आधार पर ही उनको राज्यसभा के लिए चयनित किया है। प्रांतीय उपाध्यक्ष संजीव चांदना ने कहा कि भारत सेवा ट्रस्ट का जैसा नाम है वैसा ही विश्वास सेवा के माध्यम से संपूर्ण भारत में प्राप्त किया है।
स्वागत करने वालों में दुर्गेश खटवानी,दर्शन लाल भाटिया, मनमोहन सब्बरवाल, मयंक अग्रवाल, ईशान गुप्ता, मुकेश खटवानी, गिरधारी देवनानी, प्रदीप राजानी, शिरीष गुप्ता, अनिल गुप्ता, त्रिलोकी नाथ गुप्ता, कपिल अग्रवाल, विनय शर्मा, कैलाश मित्तल, अजय सागर मुखिया, सौरभ श्रीवास्तव, आशुतोष गोयल आदि उपस्थित थे। निर्भय सक्सेना
0 Response to "राज्यसभा में अब बरेली का प्रतिनिधित्व करेंगी श्रुति गंगवार व धर्मपाल सिंह "
एक टिप्पणी भेजें