-->
नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में विद्या वर्ल्ड स्कूल बरेली बना सेकंड रनर अप

नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में विद्या वर्ल्ड स्कूल बरेली बना सेकंड रनर अप


बरेली रूबरू बरेली। विद्या वर्ल्ड स्कूल, बरेली ने एक बार फिर खेल जगत में अपनी प्रतिभा, मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परचम लहराते हुए सीबीएसई नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026- 2027 में सेकंड रनर अप (तृतीय स्थान) की ट्रॉफी अपने नाम की है। 


विद्यालय की अंडर- 19 सीनियर बॉयज वॉलीबॉल टीम की इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय, बल्कि संपूर्ण बरेली जनपद गौरवान्वित हुआ है।

 उल्लेखनीय है कि अक्टूबर माह में लक्सर, हरिद्वार (उत्तराखंड) में ही सीबीएसई क्लस्टर 21वी सीनियर बॉयज वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विद्या वर्ल्ड स्कूल की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए क्लस्टर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया था। इसी प्रदर्शन के आधार पर टीम को सीबीएसई नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने का अवसर मिला। 


राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा, हिमाचल प्रदेश में हुई थी। इस प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिष्ठित विद्यालयों की टीमो ने हिस्सा लिया। अंडर- 19 सीनियर बॉयज वर्ग में टीमों को विभिन्न पूल में विभाजन के बाद विद्या वर्ल्ड स्कूल को पूल-ए में स्थान मिला था।


 उसका मुकाबला दिल्ली पब्लिक स्कूल, बेंगलुरु, आर्मी पब्लिक स्कूल, गुवाहाटी (असम), राहुल इंटरनेशनल स्कूल, बक्सर तथा डी पी एस मोरान जैसी मजबूत टीम से हुआ। विद्या वर्ल्ड स्कूल के खिलाड़ियो ने अपने खेल, अनुशासन, टीम भावना, संकल्प का परिचय देते हुए पूल के सभी महत्वपूर्ण मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा नॉकआउट चरण में अपनी जगह बनाई। इसके बाद टीम ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में राहुल इंटरनेशनल स्कूल, बक्सर को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 

सेमीफाइनल तक का सफर तय करते हुए टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और क्षमता का लोहा मनवाया तथा अंततः सीबीएसई नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026- 2027 में सेकंड रनर अप की ट्रॉफी (तृतीय स्थान) हासिल कर विद्यालय के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया।


इस सफलता के लिए विद्यालय के प्रबंध निदेशक रवि प्रकाश अग्रवाल, प्रधानाचार्य डॉ योहान कुंवर, उप- प्रधानाचार्या डॉ संयोगिता चौधरी ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं इस सफलता में योगदान देने वालो को बधाई दी। विद्या वर्ल्ड स्कूल की यह राष्ट्रीय उपलब्धि बरेली के लिए गर्व का विषय है। निर्भय सक्सेना

0 Response to "नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में विद्या वर्ल्ड स्कूल बरेली बना सेकंड रनर अप"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article