-->
आंध्र प्रदेश: विजयवाड़ा में होटल में बनाए गए कोविड 19 सेंटर में लगी आग, 7 की मौत, कई झुलसे

आंध्र प्रदेश: विजयवाड़ा में होटल में बनाए गए कोविड 19 सेंटर में लगी आग, 7 की मौत, कई झुलसे

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के विजयवाड़ा में स्वर्णा पैलेस होटल में जबरदस्त आग लग गई. इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग आग में बुरी तरह से झुलस गए हैं. अभी मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. इस होटल में बनाए गए कोविड-19 (COVID-19) सेंटर में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले 40 मरीजों को रखा गया था.
बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 30 लोगों को बचा लिया गया है.
हालांकि कई लोग बुरी तरह से झुलसे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से कोविड 19 सेंटर में आग लगी है. सूचना मिलने पर पुलिस दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है. राहत बचाव का कार्य जारी है.

0 Response to "आंध्र प्रदेश: विजयवाड़ा में होटल में बनाए गए कोविड 19 सेंटर में लगी आग, 7 की मौत, कई झुलसे"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article