रोटरी क्लब ऑफ बांस बरेली द्वारा सिटी शमशान भूमि पर आज पौधरोपण किया गया।
रोटरी क्लब ऑफ बांस बरेली द्वारा सिटी शमशान भूमि पर आज पौधरोपण किया गया। शमशान भूमि पर विभिन्न प्रजातियों के लगभग 25 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर गौरव खंडेलवाल, प्रखर एवं अंबर जो रोटरेक्ट क्लब के सदस्य हैं उनका विशेष योगदान रहा। पौध रोपण के कार्य में अध्यक्ष प्रेम प्रकाश गुप्ता, ऋषि कुमार शर्मा, सुभाष अग्रवाल, बीपी खंडेलवाल, तुषार अग्रवाल, मोहन गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, अभय अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहा। पौधों पर ट्री गार्ड भी लगाए गए जो आर एस आर के के सहयोग से लगाए गए। उल्लेखनीय है की 3 वर्ष पूर्व सिटी शमशान भूमि पर रोटरी क्लब आफ बांस बरेली द्वारा लगभग 35 पौधों का रोपण किया गया था जिसमें से अधिकांश पौधों में अब वृक्षों का रूप ले लिया है। इनमें ट्री गार्ड बीएल एग्रो के सहयोग से लगाए गए थे
0 Response to "रोटरी क्लब ऑफ बांस बरेली द्वारा सिटी शमशान भूमि पर आज पौधरोपण किया गया। "
एक टिप्पणी भेजें