-->
बरेली की नवविवाहित की ससुराल में अकस्मात मृत्यु तीन दिन पहले ही हुआ था विवाह

बरेली की नवविवाहित की ससुराल में अकस्मात मृत्यु तीन दिन पहले ही हुआ था विवाह


 बदायूं: तीन द‍िन पहले ही शादी के बाद व‍िदा हुई श‍िवानी गुप्‍ता की रहस्‍यमय हालत में हुई मौत शिवानी गुप्ता पत्रकार अशोक गुप्‍ता की बेटी थीं। नवव‍िवाह‍िता की मौत के बाद ससुराली बदायूं में अपनेेेेेेेे मकान और दुकान पर ताला डालकर फरार हो गए हैं। बरेली से बदायूं पहुंचे मायकेवालों ने बेटी की हत्‍या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। ससुराल‍ियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुल‍िस की मौजूदगी मौके पर हंगामा जारी है। र‍िपोर्ट दर्ज कराने के ल‍िए पुल‍िस को तहरीर दी जा रही है।

नव‍व‍िवाह‍ित बेटी की मौत से गुस्‍साए मायके पक्ष ने बदायूं पहुंचकर हंगामा कर द‍िया।
 बरेली के मोहल्‍ला ब‍िहारीपुर कसगरान के रहने वाले  पत्रकार अशोक गुप्‍ता की बेटी श‍िवानी गुप्‍ता की शादी 25 नवंबर बुधवार को धूमधाम से बदायूं के मोहल्‍ला चौधरी सराय न‍िवासी क‍िराना व्‍यापारी सुभाष चंंद्र साहू के बेटे नवनीत साहू के साथ हुई थी। 
अशोक गुप्‍ता ने वैवाह‍िक कार्यक्रम बदायूं की साहू धर्मशाला गोपी चौक में सम्‍पन्‍न क‍िए थे। 26 नवंबर गुरुवार की सुबह श‍िवानी व‍िदा होकर ससुराल गई थी।


, 25 नवंबर को शादी हुई थी, 26 नवंबर की सुबह व‍िदाई और 27 नवंबर की शाम बदायूं स्‍थित ससुराल से बेटी की मौत की मनहूस खबर आ गई वही बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम बदायूं से खबर आई क‍ि नव‍व‍िवाह‍ित श‍िवानी की ससुराल बदायूं में रहस्‍यमय हालत में मौत हो गई है। बेटी की मौत की खबर सुनकर बरेली मायके में  कोहराम मच गया। प‍िता अशोक गुप्‍ता बदहवास होकर अपने परिजनों के साथ बेटी के ससुराल के लिए दौड़ पड़े

0 Response to "बरेली की नवविवाहित की ससुराल में अकस्मात मृत्यु तीन दिन पहले ही हुआ था विवाह"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article