-->
ग्रीन चिली रेस्टोरेंट में फिर पकड़ा गया हुक्का बार हुआ मुकदमा दर्ज

ग्रीन चिली रेस्टोरेंट में फिर पकड़ा गया हुक्का बार हुआ मुकदमा दर्ज

बरेली : ग्रीन चिली रेस्टोरेंट एक बार फिर चर्चा में आया है। पुलिस ने एक बार फिर दबिश् मारकर मौके से 12 लोगों को हिरासत में लेने के साथ ही दो हुक्के भी बरामद किए गए हैं। आपको बता दें कि बरेली में हुक्का बार स्टेटस सिंबल बन गया है। युवा यहां महफिल में धुआं उड़ाते देखे जा सकते हैं। अभी पिछले दिनों ही ब्लू बेरी रेस्टोरेंट और ग्रीन चिली में चल रहे हुक्का बार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया था। संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उसके बावजूद हुक्का बार का संचालन ग्रीन चिली मे जारी रहा। आज किसी ने अधिकारियों को सूचना दी कि ग्रीन चिली में हुक्का बार चल रहा है। इस सूचना पर प्रेम नगर पुलिस ने डीडी पुरम में चल रहे ग्रीन चिली रेस्टोरेंट पर छापा मारा छापा मारते ही अफरा तफरी मच गई हुक्का का आनंद ले रहे और साथ ही 12 लोगों को हिरासत में ले लिया। इन सभी को प्रेम नगर थाने लाया गया साथ ही रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है

0 Response to "ग्रीन चिली रेस्टोरेंट में फिर पकड़ा गया हुक्का बार हुआ मुकदमा दर्ज"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article