-->
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 136वीं जयंती मनाई साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को दी राजेन्द्र प्रसाद छात्रवृत्ति

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 136वीं जयंती मनाई साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को दी राजेन्द्र प्रसाद छात्रवृत्ति

बरेली: मानव सेवा क्लब ने प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न राजेन्द्र प्रसाद की 136वीं जयंती गुरुवार को शांति अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में मनाई। इस अवसर पर विद्यालय के आठ मेधावी बच्चों को डॉ. राजेंद्र प्रसाद छात्रवृत्ति और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो.डॉ. एन. एल.शर्मा ने कहा कि राजेन्द्र प्रसाद सादगी और शालीनता की मिसाल हैं इनसे प्रेरणा लेनी चाहिये। मुख्यवक्ता साहित्य भूषण डॉ. सुरेश बाबू मिश्रा ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का जीवन बहुत अवसादों के बीच रहा है लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कानून की उच्च शिक्षा ग्रहण की और अपनी प्रतिभा के बल पर देश के सर्वोच्च पद को सुशोभित किया। कवि इन्द्र देव त्रिवेदी, संजय सक्सेना, वेदप्रकाश सक्सेना, ए. एस. अग्रवाल और निर्भय सक्सेना ने भी विचार रखे।प्रेस फोटोग्राफर अमर जीत सिंह, शिक्षिका कुमारी प्रगति को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। सभी का आभार विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. धीरेंद्र शर्मा ने व्यक्त किया। विद्यालय के शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।

बरेली से निर्भय सक्सेना की रिपोर्ट

0 Response to "डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 136वीं जयंती मनाई साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को दी राजेन्द्र प्रसाद छात्रवृत्ति"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article