लव जिहाद के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल
बरेली: लव जिहाद का आरोपी उवैश को देवरनियां पुलिस ने रिछा रेलवे क्रॉसिंग से गिरफ्तार कर भेजा जेल।
देवरनियां। क्षेत्र के गांव के निवासी युवक द्वारा 28 नवम्बर को लव जेहाद का आरोप व शादी के लिये जवरन धर्म परिवर्तन करवाने का दवाव वनाने के आरोप में शरीफनगर गांव निवासी युवक उवैश अहमद के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसे आज देवरनियां पुलिस ने रिछा रेलवे क्रॉसिंग से गिरफ्तार कर लिया देवरनियां पुलिस के अनुसार लव जेहाद का आरोपी कहीं वाहर भागने की फिराक में था।
लव जेहाद का कानून आने के वाद यह प्रदेश में पहला मुकदमा देवरनियां कोतवाली में पंजीकृत किया गया था। मुकदमा पंजीकृत होने के वाद से ही प्रदेश स्तर के पुलिस अधिकारियों द्वारा जिले के पुलिस अधिकारियों से मामले पर लगातार रिपोर्ट ली जा रही थी। और आरोपी उवैस अहमद का मुकदमा पंजीकृत होते ही घर छोड़कर फरार हो गया था। आरोपी उवैस की गिरफ्तारी को शीशगढ,शेरगढ़, बहेडी, देवरनियां, नवाबगंज समेत पांच थानों की पुलिस को लगाया गया था। जिस पर दो दिन पूर्व से देवरनियां पुलिस द्वारा आरोपी के रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर थाने में बैठा रखा था। जिस पर आज देवरनियां पुलिस ने मामले के फरार आरोपी उवैस अहमद को रिछा रेलवे क्रॉसिंग से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
शाहिद अंसारी की रिपोर्ट
0 Response to "लव जिहाद के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल"
एक टिप्पणी भेजें