दैनिक दिव्य प्रकाश' बरेली के गौरवपूर्ण 45वें स्थापना दिवस पर
बरेली: दैनिक दिव्य प्रकाश' बरेली के गौरवपूर्ण 45वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम कार्यालय परिसर में सोमवार 30 नवम्बर 2020 को हुआ जिसमें भाजपा नगर विधायक डॉ अरुण कुमार मुख्य अतिथि रहे। सर्वप्रथम समाचार पत्र के संस्थापक जे बी सुमन के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद केक काटा गया। अनिल कुमार एडवोकेट, उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना, मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना, मीडिया क्लब के प्रेसीडेंट मोहम्मद समी ने दैनिक दिव्य प्रकाश से जुड़े अनुभव साझा किए। संपादक प्रशांत सुमन ने सभी का आभार व्यक्त कर इसी प्रकार का स्नेह बनाये रखने का सभी से अनुरोध किया। भारतीय प्रेस परिषद ( प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ) के सदस्य अशोक नवरत्न एवम यू पी जर्नलिस्ट एसोसीएशन (उपजा ) के प्रदेश महामंत्री रमेश चंद जैन ने फ़ोन पर प्रशांत सुमन को शुभकामनाएं दी।
0 Response to "दैनिक दिव्य प्रकाश' बरेली के गौरवपूर्ण 45वें स्थापना दिवस पर"
एक टिप्पणी भेजें