-->
बरेली में फिर लव जिहाद का मामला आया सामने

बरेली में फिर लव जिहाद का मामला आया सामने

बरेली:  उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली में लव जिहाद के मामले रुकने का नाम नही ले रहे हैं, योगी सरकार ने प्रदेश में लव जिहाद पर कानून लाये और पहला मामला बरेली में दर्ज हुआ और पहले मामले को दर्ज हुए अभी 24 घंटा का समय भी नही बिता कि एक और नया लव जिहाद का ताजा मामला सामने आया है, जिसमे दूसरे धर्म के युवक ने अपना नाम और धर्म को छिपा कर एक युवती विवाह कर लिया और अब उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है, 

योगी सरकार ने लव जेहाद के मामले पर अंकुश लगाने के लिए लव जिहाद के खिलाफ सख्त कदम उठाया है, लेकिन बरेली में लव जिहाद के एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं, इज्जत नगर थाना क्षेत्र की एक युवती को दूसरे धर्म के युवक ने अपना नाम कुणाल बता कर अपने प्यार मे फसा लिया और फिर उससे मंदिर में शादी भी कर ली, जब युवती गर्भवती हो गई तो उसका जबरन गर्भपात करवा दिया, जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की और अपना नाम ताहिर हुसैन बताया, साथ ही युवती से धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू कर दिया
युवती के मुताबिक ताहिर अपने आप को हिन्दू धर्म का होना बताता था और उसके साथ मंदिर में भी जाता था, अपना नाम कुणाल शर्मा बताते हुए धोपेश्वर नाथ मंदिर में शादी भी की, युवती का आरोप है कि ताहिर उस पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बना रहा है, इतना ही नही युवक उसको जान से मारने की धमकी भी दे रहा है, युवती न्याय के लिए पुलिस की शरण मे गई तो वहां भी उसकी हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, एसपी सिटी रविन्द्र कुमार इस मामले को लव जेहाद का होने से भी इंकार कर रहे हैं,
 प्रदेश में कुछ दिनों की अगर बात करें तो  लव जेहाद के मामलों की बाढ़ सी आ गई है, सरकार लव जेहाद पर कानून तो ले आई है लेकिन लव जेहाद पर अंकुश लगाने मे विफल नज़र आ रही हैं

0 Response to "बरेली में फिर लव जिहाद का मामला आया सामने"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article