-->
किसानों के हक की आवाज चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान यूनियन के जिला प्रभारी शोहिब इज़हार ने दी श्रद्धांजलि

किसानों के हक की आवाज चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान यूनियन के जिला प्रभारी शोहिब इज़हार ने दी श्रद्धांजलि

भारत के किसानों की स्थिति को सुधारने के लिए चौधरी चरण सिंह ने काफी काम किए थे और यही कारण है कि चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस को राष्‍ट्रीय कृषक दिवस के लिए चुना गया.




दुनिया के अलग-अलग देशों में अलग-अलग वक्त पर कृषक दिवस मनाया जाता है. भारत में 23 दिसंबर को राष्‍ट्रीय कृषक दिवस मनाया जाता है. इसी दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस भी होता है. भारत के किसानों की स्थिति को सुधारने के लिए चरण सिंह ने काफी काम किए थे 




और यही कारण है कि उनके जन्मदिवस को राष्‍ट्रीय कृषक दिवस के लिए चुना गया.
सरकार द्वारा लाये नए कानून को लेकर देश भर के किसान दिल्ली में धरने पर बैठे हैं।




 इसलिए किसान यूनीयन के जिला प्रभारी शोहिब इज़हार के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शेरगढ़ में बिल का विरोध करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी है. शोहिब इज़हार ने कहां कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं देश के सबसे सम्मानित किसान नेताओं में अग्रणी, चौधरी चरण सिंह जी को उनकी जयंती के अवसर पर मैं स्मरण एवं नमन करता हूँ. चौधरी साहब आजीवन किसानों की समस्याओं को आवाज़ देते रहे और उनके कल्याण के लिए काम करते रहे. देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा. चौधरी चरण सिंह चाहते थे कि देश के किसानों की आमदनी बढ़े, उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य मिले और किसानों का मान सम्मान सुरक्षित रहे. 



पूर्व प्रधनमंत्री चौधरी चरण सिंह की मनसा के अनुरूप आज   किसान यूनियन के जिला प्रभारी शोहिब इज़हार एवं मीटिंग में आए सभी किसान पूर्व प्रधानमंत्री को श्रंद्धाजलि देते हुए सरकार से किसानों की आये बढ़ाने की मांग करते हैं।


शाहिद अंसारी की रिपोर्ट



0 Response to "किसानों के हक की आवाज चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान यूनियन के जिला प्रभारी शोहिब इज़हार ने दी श्रद्धांजलि"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article