-->
बहेड़ी में सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मनाई जयंती

बहेड़ी में सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मनाई जयंती


बहेड़ी। सपा कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सपाईयों ने उनको भावपूर्ण याद करते हुए उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। जिला उपाध्यक्ष चैधरी विजेन्द्र सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह एक आदर्शवान नेता रहे हैं 




और उन्होंने हमेशा किसानों के हित के लिए काम किया। भाजपा सरकार में किसानो का उत्पीड़न किया जा रहा है और किसानो के कृषि बिल वापस लेने की मांग को सरकार सुन नही रही है। सपा विधानसभा अध्यक्ष नासिर रज़ा खां ने कहा कि मुरादाबाद में भी दिल्ली जा रहे किसानों पर लाठियां बरसाई गई और 


लाठीचार्ज से एक किसान का हाथ तक टूट गया। समाजवादी पार्टी ने हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ी है और जब तक किसान भाईयों को न्याय नहीं मिल जाता तब तक समाजवादी पार्टी इस लड़ाई में किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। 


   इस मौके पर ठाकुर चन्द्रपाल, नगर अध्यक्ष लईक अहमद चांदनी, नगर प्रभारी नसीमउर्रहमान, चैधरी सुखवीर सिंह, निवर्तमान चेयरमैन केन्द्रपाल सिंह गंगवार, सुरेन्द्र सिंह अखलाक अहमद नेता जी, वरिष्ठ सपा नेता पीर मोहम्मद, चैधरी पुष्पेन्द्र सिंह, चैधरी धीर सिंह, चंद्रसेन मौर्य, हरस्वरूप मौर्या, हाशिम अली, सौरभ, रामस्वरूप एडवोकेट, प्रमोद गंगवार ,राकेश कुमार, राजू मौर्य, नवीन गंगवार, छत्रपाल गंगवार, राजाराम सागर, शाहिद प्रिंस, शकील कुरेशी, नासिर लतीफ, नईम शेरी, मोहम्मद अली इमरान रजा, इरशाद अली नेताजी, डॉक्टर वकील अहमद, नसीम मलिक, फरहान मलिक, मुख्त्यार प्रधान जी, एहसान भाई, मकसूद सिद्दीकी, शकील फास्ट, नाजिम प्रधान जी, नगर मीडिया प्रभारी फरीद अंसारी, विधानसभा मीडिया प्रभारी विजय दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।




शाहिद अंसारी की रिपोर्ट



0 Response to "बहेड़ी में सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मनाई जयंती "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article