बरेली के तीन लोगों पर पुत्री का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर शादी करवाने की शिकायत की
बहेड़ी: नगर के मोहल्ला शेरनगर निवासी युवक ने बरेली के तीन लोगों पर पुत्री का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर शादी करवाने की शिकायत की है
उसका यह भी कहना है कि उक्त लोगों ने उसकी लड़की को बहलाफुसलाकर घर में रखे 5 लाख रुपए
और 7 तौले सोना भी मंगवा लिया। धमकी दी कि अगर उसने लड़की का धर्म परिवर्तन कराने की शिकायत किसी से की तो वह उसकी लड़की को जान से मार देंगे।
नगर के मोहल्ला शेरनगर निवासी सलीम अहमद पुत्र अब्दुल वाहिद ने शिकायत करते हुए कहा कि उसकी लड़की बरेली में किराए पर रहकर रहकर दोहना स्थित एक प्राइवेट काॅलेज से एमबीए कर रही है। इसी दौरान उसकी पुत्री की काॅलेज में पढ़ने वाले दो लड़को से जान पहचान हो गई।
इसी दौरान दोना लड़को ने उसकी पुत्री की एक लड़के से जान पहचान करवा दी। इसी दौरान उन्होंने अपनी पुत्री का रिश्ता मोहल्ले में ही रहने वाले एक युवक के साथ कर दिया। उसने अपनी लड़की की शादी के लिए 5 लाख रुपए और 7 तौले सोना इकट्ठा कर अपने घर में रख रखा था
उसका कहना है कि उक्त तीनो लोगों ने उसकी लड़की को बहलाफुसलाकर घर में रखे 5 लाख रुपए और 7 तौले सोना मंगवा लिया। जब उसे इस बात का पता चला तो उन्होंने उक्त लोगों से पैसे व सोना वापस मांगा तो उन्होंने कहा कि उन्हे पैसो की जरूरत है और तुम्हारा पैसा व सोना वापस कर देंगे।
इसी दौरान उक्त लोग उसकी लड़की को बहलाफुसलाकर अपने साथ ले गए और उसकी लड़की का धर्म परिवर्तन करवाकर एक लड़के से शादी करा दी। जब उसे इस बात का पता चला तो उक्त लोगों ने धमकाते हुए कहा कि अब उसे उसका पैसा, सोना व लड़की बापस नही देंगें
बरेली से शाहिद अंसारी की रिपोर्ट
0 Response to "बरेली के तीन लोगों पर पुत्री का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर शादी करवाने की शिकायत की"
एक टिप्पणी भेजें