कोहरे के चलते बस और गैस टैंकर में भिड़ंत 8 लोगों की मौत कई घायल
सम्भल: जनमत आगरा मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ सड़क हादसा हादसे के बाद तेजी के साथ बचाव कार्य शुरू हुआ अभी काफी शव फंसे हुआ है केटर को काटकर लाशो को निकाला जा रहा है पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है वहीं हादसे के बाद कई किमी तक जाम लगा हुआ है
दरअसल बुधवार की रात 10:15 बजे अलीगढ़ डिपो की सरकारी बस और गैस के टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गई इसमें कई लोगों की जान चली गई जबकि कई लोग घायल हो गए घायलों का उपचार किया जा रहा है हादसे में टैंकर चालक की भी मौत हो गई उसका सब अभी निकाला नहीं जा सका है टैंकर को काट कर सब निकालने की कोशिश हो रही है इसके अलावा एक शव टैंकर के पहिये के नीचे फसा है यह तब तक नहीं निकाला जा सकता है जब तक टैंकर को एक जगह से दूसरी जगह उठा कर ना ले जाया जाए
मौके पर पहुंचे डीएम एसडीएम और सीओ
हादसे के तत्काल बाद डीएम अविनाश कृष्ण सिंह भी मौके पर पहुंच गए उन्होंने तत्काल ही एसडीएम चंदौसी की ड्यूटी बहजोई पर तैनात करते हुए पोस्टमार्टम हाउस की जिम्मेदारी दे दी है एसडीएम और ए एस पी बहजोई मैं कैप करते हुए इलाज की व्यवस्था को सुनिश्चित करेंगे जबकि डीएम स्वयं एसपी के साथ मौके पर बचाव कार्य में जुटे हैं
शाहिद अंसारी की रिपोर्ट
0 Response to "कोहरे के चलते बस और गैस टैंकर में भिड़ंत 8 लोगों की मौत कई घायल"
एक टिप्पणी भेजें