राष्ट्रीय योगी सेना की जिला व महानगर कार्यकारिणी की हुई बैठक साथ ही ली सदस्यता: बरेली
बरेली: आज राष्ट्रीय योगी सेना की जिला व महानगर कार्यकारिणी की बैठक दीनदयाल पुरम बरेली स्थित ग्रीन चिली रेस्टोरेंट में आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय संयोजक विपिन शर्मा ने की।
बैठक में जिला व महानगर कार्यकारिणी के द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक विपिन शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय योगी सेना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पूर्ण समर्थन करती है
व गुरु गोरखनाथ मंदिर के दिशा निर्देशों का पालन करती है। इसके पश्चात राष्ट्रीय संयोजक द्वारा पुरानी सभी कार्यकारिणी को भंग किया व नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की।
जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चौहान के आदेशानुसार राष्ट्रीय संयोजक ने समाजसेवी सचिन पाठक को जिलाध्यक्ष पद की कमान सौंपी। शोभित अग्रवाल को जिला सचिव , रजत अग्रवाल , विशाल रस्तोगी को जिला उपाध्यक्ष, कौशिक टंडन को जिला मीडिया प्रभारी , राहुल गौड़ को महानगर अध्यक्ष , सोमेश अग्रवाल को महानगर सचिव व अजय प्रताप सिंह को महानगर उपाध्यक्ष बनाया गया। अंजू गोयल को जिलाध्यक्ष महिला व राशि पाराशरी को महानगर अध्यक्ष महिला , सिमरन अरोड़ा को जिला मीडिया प्रभारी महिला मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा , जिलाध्यक्ष सचिन पाठक , शोभित अग्रवाल , विशाल रस्तोगी, कौशिक टंडन , रजत अग्रवाल , राहुल गौड़ , सोमेश अग्रवाल , अजय प्रताप सिंह , नितिन सैनी , महेश पाल , अंजू गोयल , राशि पाराशरी , अनीता शर्मा , सोमिल अग्रवाल , सोनी सक्सेना , अजंलि अग्रवाल सहित तमाम पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
0 Response to "राष्ट्रीय योगी सेना की जिला व महानगर कार्यकारिणी की हुई बैठक साथ ही ली सदस्यता: बरेली"
एक टिप्पणी भेजें