-->
लेखपाल पर लगा फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप

लेखपाल पर लगा फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप

बहेडी: के गांव मुडिय़ा मुकर्रम निवासी किसान मो० रजा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर, हल्का लेखपाल की शिकायत की है जिसमें किसान द्वारा कहा गया कि उसने धान की कटाई कराने के बाद मजदूरों से पराली बाहर निकलवा दी थी परन्तु वह कुछ दिनों के लिए रिश्तेदारी मे चला गया था तब किसी ने बराबर मे गन्ने की पताई जला कर हाथ सेंकने के लिए आग लगा दी आग लगने से शीशम का पेड़ भी झुलसा दिया किसान ने लेखपाल पर आरोप लगाते हुए कहा लेखपाल ने किसी के इशारे पर फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया जिससे परेशान होकर किसान ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर उच्चाधिकारियों से जांच कर न्याय की गुहार लगाई।


बहेड़ी से शाहिद अंसारी की रिपोर्ट

0 Response to "लेखपाल पर लगा फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article