-->
 बरेली: काकोरी कांड के अमर शहीदों को मोमबत्ती प्रज्ज्वलित  कर दी श्रद्धांजलि

बरेली: काकोरी कांड के अमर शहीदों को मोमबत्ती प्रज्ज्वलित कर दी श्रद्धांजलि


बरेली।: मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में डी.डी.पुरम शहीद स्मारक पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें काकोरी कांड के चारों शहीदों की बरसी पर उन्हें 



मोमबत्ती प्रज्ज्वलित करके भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।श्रद्धांजलि सभा में क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और शिक्षाविद डॉ. सुरेश बाबू मिश्रा ने अमर शहीद राम प्रसाद विस्मिल, अशफाक उल्ला खां, राजेन्द्र लाहिरी और ठाकुर रोशन सिंह की वीरता, देशप्रेम और पराक्रम से युवाओं को प्रेरणा लेने का आव्हान किया। 



Vवरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना और महासचिव अभय सिंह भटनागर ने कहा कि आज हमारा देश आजाद है तो इन शहीदों की बदौलत। डॉ. रीता शर्मा ने देशभक्ति का गीत ए मेरे वतन के लोगों सुनाकर सभी को भावविभोर कर दिया। चित्रा जौहरी, किरण सक्सेना ,सुधीर मोहन, मीरा मोहन, निर्भय सक्सेना प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

0 Response to " बरेली: काकोरी कांड के अमर शहीदों को मोमबत्ती प्रज्ज्वलित कर दी श्रद्धांजलि"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article