बरेली के विकास क्षेत्र भदपुरा के ग्राम करुआ साहबगंज। मैं दोबारा दूसरे भाई की पेड़ से लटकी मिली लाश क्षेत्र में फैली सनसनी
बरेली। क्योलड़िया किसान के बड़े बेटे की जिस तरह पहले हत्या कर दी गई थी वैसे ही कातिलों ने छोटे बेटे को ठिकाने लगा दिया क्योलड़िया क्षेत्र के गांव करुआ साहबगंज। मैं युवक की हत्या पेड़ से लटका दिया गया गुस्साए परिजनों ने कार्यवाही की मांग को लेकर घंटों हंगामा किया पुलिस अधिकारियों के समझाने पर मुश्किल से सब पोस्टमार्टम को ले जाने दिया गया
करुआ साहबगंज। गांव में हत्या की वारदात का शिकार हुआ वीरपाल 22 किसान सियाराम। का बेटा था मंगलवार को खेत पर गया था इसके बाद नहीं लौटा परिवारवाले उसे रात भर तलाशते रहे मगर कहीं पता नहीं लगा सुबह 7:00 बजे गांव वालों ने सोहनलाल के खेत में पेड़ से वीरपाल का शव लटका मिला खबर मिलते ही परिवार मैं कोहराम मच गया सूचना पर क्योलड़िया पुलिस के साथ सीओ नवाबगंज प्रभात कुमार कोतवाल धनंजय सिंह हाफिज गंज एसओ महेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाना चाहा तो परिवार के साथ गांव वालों ने कातिलों को बेनकाब कर उनकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध कर दिया घंटों हंगामा जारी रहा पिता सियाराम का कहना था कि इसी तरह दीपावली पर उनके बड़े बेटे
शेर सिंह की भी हत्या इसी तरह कर दी गई थी पुलिस ने आज तक आरोपी पर कार्यवाही नहीं की अब उनके दूसरे बेटे की भी हत्या कर दी गई क्योलड़िया पुलिस पर उनको कोई भरोसा नहीं है हंगामे की सूचना पर एसपी देहात संसार सिंह मौके पर पहुंचे और कार्यवाही का भरोसा देकर परिवार वालों को शांत किया तब कहीं पुलिस को शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा सके परिवारिजनो ने मामले में कार्यवाही के नामजद तहरीर दी है एसपी देहात ने मीडिया को बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी
शाहिद अंसारी की रिपोर्ट
0 Response to "बरेली के विकास क्षेत्र भदपुरा के ग्राम करुआ साहबगंज। मैं दोबारा दूसरे भाई की पेड़ से लटकी मिली लाश क्षेत्र में फैली सनसनी"
एक टिप्पणी भेजें