पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया याद
बहेड़ी। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर विधायक छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानो के लिए संघर्ष किया और किसानो के कल्याण के लिए कार्य किए। विधायक सहित भाजपाईयों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हे भावपर्ण याद किया।
यहां एमजीएम इंटर काॅलेज में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर हुए कार्यक्रम में धर्मेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह, अशोक गंगवार, ओमवीर सिंह, चैधरी संदीप सिंह, प्रेमवीर सिंह जयदीप सिंह, सुरेश गंगवार, सुनील रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
शाहिद अंसारी की रिपोर्ट
0 Response to "पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया याद"
एक टिप्पणी भेजें