-->
73 वीं पुण्यतिथि पर गांधी जी को याद किया।

73 वीं पुण्यतिथि पर गांधी जी को याद किया।

बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में चौकी चौराहा स्थित गांधी पार्क में गांधी जी की 73 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। 



कार्यक्रम का प्रारंभ गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण  क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा,कोषाध्यक्ष सी एस अंकित अग्रवाल, निर्भय सक्सेना, सी ए अखिल रस्तोगी ने किया। 


गोष्ठी को संबोधित करते हुए साहित्यकार इन्द्र देव त्रिवेदी ने कहा कि गांधी जी के सत्य और अहिंसा के विचारों को लोग अगर आत्मसात करें तो उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि गांधी जी विश्व के महान पुरुषों में से इसलिए हैं कि वह सत्य के रास्ते पर चले। वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना ने कहा कि गांधी एक पुरूष मात्र नहीं एक विचार है इसे अपनी जिंदगी में उतारें। साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा ने गांधी को एक बड़ा दार्शनिक बताया। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विनोद गुप्ता, नितिन शर्मा, अनिल शर्मा, विवेक शर्मा, रामकुमार भारद्वाज, विशाल शर्मा,देवकीनंदन , आर.सी.शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

0 Response to "73 वीं पुण्यतिथि पर गांधी जी को याद किया। "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article