-->
वरिष्ठ भाजपा नेता व सुरेश शर्मा नगर के संस्थापक  के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने  पहुँचे परिवहन मंत्री अशोक कटारिया

वरिष्ठ भाजपा नेता व सुरेश शर्मा नगर के संस्थापक के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुँचे परिवहन मंत्री अशोक कटारिया

बरेली। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया वरिष्ठ भाजपा नेता व सुरेश शर्मा नगर के संस्थापक स्व.प्रेम प्रकाश शर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने  सुरेश शर्मा नगर स्थित साकेत सुधांशु शर्मा एडवोकेट के निवास पर पहुँचे 


सर्व प्रथम परिवहन मंत्री ने स्वर्गीय प्रेम प्रकाश शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पण किए और उपस्थित लोगों से कहा कि प्रेम प्रकाश शर्मा वास्तव में आज के युग के भीष्म पितामह थे अपनी प्रत्येक प्रतिज्ञा को  पुरज़ोर तरीक़े से पूर्ण करने के लिए प्रयासरत रहते थे ।उन्होंने पूरा जीवन त्याग ,तपस्या ,अनुशासन और योगी के समान व्यतीत किया और अपने छोटे भाई सुरेश शर्मा के नाम को अमरत्व प्रदान करने के लिए सुरेश शर्मा नगर कॉलोनी व विभिन्न संस्थाओं का निर्माण किया ।उन्होंने बहुत से लोगों ,बच्चों व वृद्धों को नि स्वार्थ सहारा दिया जो आज अपने पैरों पर खड़े होकर अपना अच्छा जीवन यापन कर रहे हैं ।

धर्म संस्कृति के प्रति उनका हमेशा से बहुत गहरा लगाव था और ग़लत बातों व सिद्धांतों का हमेशा विरोध करते थे और अनेक युवाओं को बुरी लतों व कुसंगतियों से छुड़ाया था ।

इसलिए ऐसे महान संन्यास मैं सशक्त मन करता हूँ और उनको ह्रदय से सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और मैं हमेशा इस परिवार के साथ था ,हूँ और रहूंगा ।*
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में साकेत सुधांशु शर्मा ,नरेंद्र कुमार कटारा,अंकुर कटारा, सुनील शर्मा ,राहुल गुप्ता,सुहेल अहमद ख़ान ,अवधेश यादव ,रूपेश बंसल ,महेश चंद्र ,पंकज गंगवार सर्वेश कुमार ,सौरभ शर्मा ,प्रदीप गंगवार आदि बहुत से शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

0 Response to "वरिष्ठ भाजपा नेता व सुरेश शर्मा नगर के संस्थापक के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुँचे परिवहन मंत्री अशोक कटारिया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article