-->
बरेली कॉलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रहे विधायक पुत्र राजुल चौबे उर्फ मुन्ना का निधन

बरेली कॉलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रहे विधायक पुत्र राजुल चौबे उर्फ मुन्ना का निधन


बरेली। बरेली कॉलेज के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रहे कांग्रेस विधायक पुत्र राजुल नाथ चौबे उर्फ मुन्ना का आज शाम निधन हो गया। कांग्रेस के सुनहा  के कई बार विधायक रहे स्वर्गीय रमेश नाथ चौबे के पुत्र राजुल नाथ चौबे (मुन्ना चौबे) का आज शाम निधन हो गया। मुन्ना चौबे के निधन की सूचना से समर्थकों में शोक व्याप्त हो गया। राजुल नाथ चौबे  के पिता रामेश्वर नाथ चौबे कांग्रेस टिकट पर 5 बार सनहा विधान सभा क्षेत्र से विधायक रहे थे। पिता के निधन के बाद उनके पुत्र राजुल नाथ चौबे मुन्ना ने अपने पिता की राजनैतिक विरासत को संभाला था। मुन्ना चौबे बाद में कांग्रेस में अपनी उपेक्षा महसूस कर मौलाना तौकीर मियां की आईएमसी में शामिल हुए और जल्द ही उसे भी छोड़ दिया। उसके कुछ समय बाद भारतीय जनता पार्टी में आ गए।



बरेली से निर्भय सक्सेना की रिपोर्ट




विज्ञापन

0 Response to "बरेली कॉलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रहे विधायक पुत्र राजुल चौबे उर्फ मुन्ना का निधन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article