-->
विवेकानंद जयंती पर विचार गोष्ठी                       सकारात्मक सोच को जीवन में उतारें युवा

विवेकानंद जयंती पर विचार गोष्ठी सकारात्मक सोच को जीवन में उतारें युवा


बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर नगर निगम स्थित विवेकानंद पार्क में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि विवेकानंद को  सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब उनके बताए हुए मार्ग पर लेश मात्र भी चलने का प्रयास किया जाए। 


अभय सिंह भटनागर,रजनीश सक्सेना, निर्भय सक्सेना,वेदप्रकाश सक्सेना और राजीव सक्सेना ने विवेकानंद को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि लोग अपनी सोच को विवेकानंद की तरह सकारात्मक रखें तो उनका जीवन अवश्य सफल होगा। कार्यक्रम का प्रारंभ स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ।कार्यक्रम में अमित सक्सेना, मीरा मोहन, डॉ. पूजा सक्सेना, चन्द्र भूषण, मुकेश सक्सेना, अविनाश, उपमेंद्र सहित अनेक लोगों की उपस्थिति रही।



विज्ञापन

0 Response to "विवेकानंद जयंती पर विचार गोष्ठी सकारात्मक सोच को जीवन में उतारें युवा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article