-->
बरेली।कंबल, गर्म वस्त्रों का वितरण और कराया खिचड़ी भोज

बरेली।कंबल, गर्म वस्त्रों का वितरण और कराया खिचड़ी भोज


बरेली।
मकर संक्रांति के अवसर पर  मानव सेवा क्लब द्वारा बुधवार को कुतुबखाना पुलिस चौकी के पास मजदूर के अड्डे पर महा खिचड़ी भोज, कंबल और गर्म कपड़ों का वितरण हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ चौकी इन्चार्ज विष्णु दत्ता द्वारा जरूरतमंदों को कंबल बांटकर किया गया।



 क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि जरूरत मंदों की सेवा से बढ़कर कोई काम नहीं है। सैकड़ों मजदूरों को कंबल, गर्म कपड़े बांटे गए वहीं हजारों लोगों को खिचड़ी का वितरण  किया गया।

 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, महासचिव अभय सिंह भटनागर, निर्भय सक्सेना, मधु वर्मा, अतुल वर्मा, प्रदीप माधवार, इ. ए. एल.गुप्ता, मुकेश सक्सेना, अखिलेश सक्सेना,वेदप्रकाश सक्सेना, इन्द्र देव त्रिवेदी, सतीश शर्मा, अविनाश सक्सेना सहित अनेक लोग मौजूद रहे। विशेष सहयोग देने पर चौकी इंचार्ज को सम्मानित किया गया।

0 Response to "बरेली।कंबल, गर्म वस्त्रों का वितरण और कराया खिचड़ी भोज"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article