-->
नगर के वरिष्ठ साहित्यकारों का हुआ सम्मान

नगर के वरिष्ठ साहित्यकारों का हुआ सम्मान

 
बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में रविवार को कहरवान स्थित भारतीय पत्रकारिता संस्थान के सभागार में गीतऋषि किशन सरोज, निरंकार देव सेवक और डा. विपिन सिन्हा की याद में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि स्वरूप कार्यक्रम में उनके गीतों की प्रस्तुति की गई। किशन सरोज की स्मृति में वरिष्ठ कवि और साहित्यकार डॉ. मुरारी लाल सारस्वत को सम्मानित किया गया। बाल साहित्यकार निरंकार देव सेवक की याद में नगर के वरिष्ठ कवि शायर रामकुमार भारद्वाज को सम्मान दिया गया और कवि डॉ. विपिन सिन्हा की स्मृति में गीतकार शिव शंकर यजुर्वेदी को सम्मानित किया गया। सभी का स्वागत क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद कवि प्रो.एन. एल.शर्मा ने की। 


नवगीतकार रमेश गौतम और निर्भय सक्सेना की विशेष उपस्थिति रही।  रोहित राकेश, रामप्रकाश ओज, रणधीर प्रसाद गौड़, उपमेंद्र सक्सेना,मनोज टिंकू,रामधनी सिंह  निर्मल,धर्मपाल सिंह चौहान ,रमेश गौतम, राम शंकर प्रेमी,उमेश त्रिगुण्यात, प्रताप ''मृदुल' ने बहुत ही सुंदर काव्यपाठ किया। संचालन इन्द्रदेव त्रिवेदी  ने किया। सभी का  आभार अभय सिंह भटनागर व्यक्त किया।

0 Response to "नगर के वरिष्ठ साहित्यकारों का हुआ सम्मान"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article