-->
किच्छा नदी में मिला तीन दिन से लापता मुनीम का शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,,

किच्छा नदी में मिला तीन दिन से लापता मुनीम का शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,,

 गुस्साए ग्रामीणों ने वही बने कार्यालय को किया आग के हवाले इंस्पेक्टर पंकज पंत बाल बाल बचे ,,,
खनन पट्टा ठेकेदार के यहां तीन वर्षो से करता था मुनीम का कार्य,,

बहेड़ी के समीप किच्छा नदी मे खनन का ठेका चल रहा है जिसमें  जेसीबी द्वारा खुदाई का कार्य किया जा रहा है,खुदाई के दौरान तीन दिन से लापता मुनीम की आज किच्छा नदी में लाश मिलने पर हडकंप मच गया,ग्रामीणों ने हल्ला कर आक्रोश जताया घटना की सूचना मृतक के परिजनों को मिलने के बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने हत्या का आरोप लगाया,एसडीएम बहेड़ी राजेश चन्द्र व एएसपी सत्यनाराण प्रजापत व  इंस्पेक्टर पंकज पंत दल बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

       दरअसल मामला यह है कि अलीगढ़ जिले के छर्रा थाना क्षेत्र के रहने वाले बूंदों खान बहेड़ी में नारायण नगला गांव में किच्छा नदी पर खनन वालो के यहां तीन साल से बतौर मुंशी काम कर रहे थे सूत्रों के मुताबिक पता चला कि तीन दिन पहले किच्छा नदी पर नदी में से जेसीबी से रेता निकाला जा रहा है उसी दौरान जेसीबी नदी में पलट गई जिसमें बूंदों खान जेसीबी के नीचे नदी में दब गए लेकिन जब जेसीबी को किरेन की मदद से नदी में से बाहर निकाला तो बुंदो खान का पता नहीं चला जिसके बाद लोगो ने नदी में काफी तलाश किया लेकिन बुंदो का पता नही चला,फिर जब बुंदो के दोनों बेटे जब अलीगढ़ से बहेड़ी आये तो उन्हें खनन वालो ने कहा कि लापता युवक जेसीबी पलटने के बाद से फरार हो गया है वही लापता युवक के बेटो का कहना है कि हमारे पापा यहां तीन साल से मुंशी है जो कि तीन दिन से लापता हैं अगर वो यहां से चले गए तो खनन वालो को हमे सूचित करना चाहिए था,यदि वो यहां से चले गए होते तो परिवार वालो से सम्पर्क करते हमें पक्का यकीन है कि खनन माफियाओं ने हमारे पापा की हत्या करके उनकी लाश को ठिकाने लगा दिया है ।वही आज बुंदो के दोनों बेटों ने फोन पर एसएसपी बरेली से मामले की शिकायत की जिसके बाद मामला एसएसपी बरेली रोहित सिंह सजवाण के जानकारी आने के बाद बहेड़ी कोतवाली पुलिस को मामले के जांच के आदेश दे दिया है, बहेड़ी कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर लापता युवक का तलाशने में जुट गई है उसके बाद जैसे ही घटनास्थल से कुछ दूर नदी में लाश मिली तो ग्रामीण तथा परिजनों आक्रोशित होकर  हंगामा शुरू कर दिया और ठेकेदार के तंबुओं को आग के हवाले कर दिया आग बुझाने की कोशिश मे लगे इंस्पेक्टर पंकज पंत बाल-बाल बच गए ,जिसको देखते हुए थाना देवरनियां,शेरगढ़, शीशगढ़ व अन्य थानों से पुलिस फोर्स को बुलाकर मौके पर तैनात कर दिया गया, हंगामे के बीच मृतक मुनीम के शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया गया,,,,




बहेड़ी के नारायननगला में पट्टे पर खनन का कार्य होता है पट्टे के ठेकेदार द्वारा पुलिस को सूचना दी गई की मुनीम मुंदों खान कल रात से गायब है आज पुलिस ने शव को नदी से निकाल कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है उधर मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया की ठेकेदार व उसके साथियों ने मुंदों खा की हत्या की है परिजन की तहरीर पर नौ लोगो के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज किया जारहा है तथ्यों के आधार पर  कार्रवाही की जारही है,,,,

बहेड़ी से शाहिद अंसारी की रिपोर्ट

0 Response to "किच्छा नदी में मिला तीन दिन से लापता मुनीम का शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,,"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article