बहेड़ी। मतदान जागरूकता के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ मतदान की दिलाई गई शपथ
बहेड़ी। राष्टीय मतदाता दिवस पर तहसील परिसर में मतदाता जागरूकता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सोमवार को प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। तहसील परिसर में स्कूली छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटकों के जरिये मतदान के प्रति लोगाे को जागरूक किया गया। इस दौरान एसडीएम राजेश चंद्र द्वारा मतदाताओ द्वारा ली जाने वाली शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर
एसडीएम ने कहा लोकतंत्र मे हम सबकी अहम जिम्मेदारी है सभी 18 वर्ष के युवा अपना नाम निर्वाचन नामावली मे दर्ज कराते हुए अपनी वोटर आईडी अवश्य बनाये।
उन्होने कहा मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगो को जागरूक करना है ताकि सभी लोग मतदाता निर्वाचन नामावली मे अपना दर्ज कराते हुए वोटर आईडी बना सके। एसडीएम ने कहा की बच्चो मे बहुत टेलेंट है इसे निखारने की आवश्यकता है। उन्होने कहा सभी सरकारी विद्यालयो को आधुनिक बनाने की मुहिम चलाई जा रही है ताकि आने वाले वर्षो मे सरकारी विद्यालयों मे और अधिक गुणवत्ता आ सके।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक छत्रपाल गंगवार द्वारा अपने सम्बोधन में उपस्थित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुये कहा कि इस प्रकार के माध्यम से प्रत्येक छात्र-छात्राएं अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान के प्रति लोगो को जागरूक करें।
उन्होने कहा मतदान हमारा अधिकार है हमें इसका प्रयोग जरूर करना चाहिये। उन्होने कहा हमारे महापुरूषो द्वारा जिस समाज की कल्पना की गई थी, उसके चयन के लिए मताधिकार से अच्छे नेताओ का चयन करे।
बहेड़ी से शाहिद अंसारी की रिपोर्ट
विज्ञापन
0 Response to " बहेड़ी। मतदान जागरूकता के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ मतदान की दिलाई गई शपथ"
एक टिप्पणी भेजें