-->
एस एस वी इंटर कॉलेज एवं एस एस वी पब्लिक स्कूल ने मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती

एस एस वी इंटर कॉलेज एवं एस एस वी पब्लिक स्कूल ने मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती

बरेली। सुरेश शर्मा फ़ाउंडेशन द्वारा आज सुरेश शर्मा नगर स्थित सुरेश शर्मा हॉल में राष्ट्रीय युवा दिवस को मनाया गया और स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में "युवा शक्ति ही भारत को बदल सकती है "विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया ।उसमें एस एस वी इंटर कॉलेज वहाँ एस एस वी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने भाग लिया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ फ़ाउंडेशन संस्थापक प्रेम प्रकाश शर्मा व सह-संस्थापक साकेत सुधांशु शर्मा एडवोकेट द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया..।
*संस्थापक प्रेम प्रकाश शर्मा * ने कहा कि वास्तव में स्वामी विवेकानन्द आधुनिक मानव के आदर्श प्रतिनिधि हैं, विशेषकर भारतीय युवकों के लिए स्वामी विवेकानंद से बढ़कर दूसरा और कोई भी नेता नहीं हो सकता है। उन्होंने हमें कुछ ऐसी वस्तु दी है जो हममें अपनी उत्तराधिकार के रूप में प्राप्त परम्परा के प्रति एक प्रकार का अभिमान जगा देती है।
सह संस्थापक साकेत सुधांशु शर्मा  ने कहा कि किसी राष्ट्र को जानना हो तो सर्वप्रथम वहां के युवाओं के बारे में जानना चाहिए। पथभ्रष्ट और विचलित युवाओं का साम्राज्य खड़ा करके कभी कोई राष्ट्र अपना चिरकालिक सांस्कृतिक स्वरूप ग्रहण नहीं कर सका है। देश की युवा शक्ति ही समाज और देश को नई दिशा देने का सबसे बड़ा औजार है। वह अगर चाहे तो देश की सारी रूप-रेखा बदल सकती है। 

*कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं * ने बताया कि कि देश के युवाओं को अपने राष्ट्रहित और परंपरा को सर्वोपरि रखना चाहिए। युवा पीढ़ी ही किसी राष्ट्र के राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास की नींव तैयार करती है। हालांकि आज के अधिकांश युवा अपनी संस्कृति के प्रतिमानों और उद्यमशीलता को भूलकर रातों-रात ग्लैमर की चकाचौंध में किसी भी तरह शीर्ष पर पहुंचना चाहते हैं, पर वे यह भूल जाते हैं कि जिस प्रकार एक हाथ से ताली नहीं बज सकती उसी प्रकार बिना उद्यम के कोई ठोस कार्य भी नहीं हो सकता। 


कभी देश की आजादी में युवाओं ने अहम भूमिका निभाई और जरूरत पड़ने पर नेतृत्व भी किया। कभी विवेकानंद जैसे व्यक्तित्व ने युवा कर्मठता का ज्ञान दिया। 1977 में लोकनायक के आह्वान पर सारे देश के युवा एक होकर सड़कों पर निकल आए थे, पर आज वही युवा अपनी आंतरिक शक्ति को भूलकर चंद लोगों के हाथों का खिलौना बनते जा रहे हैं। अत: आवश्यकता इस बात की है कि आज युवा पीढ़ी राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझे।
कार्यक्रम में प्रेम प्रकाश शर्मा ,साकेत सुधांशु शर्मा अंजलि शर्मा ,सर्वेश गंगवार ,पंकज कुमार ,सौरभ शर्मा,प्रदीपगंगवार ,नीता ,यशिता ,पल्लवी ,
वैशाली ,साक्षी अंजली ,कोमल  आदि उपस्थित रहे

0 Response to "एस एस वी इंटर कॉलेज एवं एस एस वी पब्लिक स्कूल ने मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article