-->
एस एस वी ग्रुप ने सुरेश शर्मा नगर में मनाया बसंत उत्सव

एस एस वी ग्रुप ने सुरेश शर्मा नगर में मनाया बसंत उत्सव

 बरेली। एस एस वी ग्रुप सुरेश शर्मा नगर ने  बसंत पंचमी के सुअवसर पर वसन्तोत्सव 2021 का आयोजन सुरेश शर्मा सभागार में किया गया जिसमें एस एस वी इंटर कॉलेज एवं एस एस वी पब्लिक स्कूल  के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक साकेत सुधांशु शर्मा व अध्यक्ष अंजलि शर्मा द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक साकेत सुधांशु शर्मा ने बताया कि हिन्दू धर्म में मान्यता है कि मां सरस्वती की आराधना से बुद्धि निर्मल होता है और विद्या प्राप्ति होती है. ज्योतिष शास्त्र में उल्लेख है कि विद्यादायिनी के पूजन और आराधना को अबूझ मुहूर्त के नाम से भी जाना जाता है ।


अध्यक्ष अंजलि शर्मा ने बताया कि विशेषकर छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा में बैठने वाले बच्‍चों के लिए बसंत पंचमी का खास महत्‍व होता है। मां सरस्‍वती की पूजा से घर में विशेष प्रकार की सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होता है। 



इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं ने माँ सरस्वती की वंदना के गायन के अतिरिक्त माँ सरस्वती के ऊपर एक बहुत बढ़िया नाट्य प्रस्तुति दी सभी छात्र छात्राओं ने इस दौरान माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण भी किए। 
कार्यक्रम में प्रबंधक साकेत सुधांशु शर्मा ,अध्यक्ष अंजलि शर्मा ,प्रधानाचार्या ऊषा शर्मा ,पंकज ,सर्वेश ,प्रदीप ,यशिता ,पल्लवी ,वैशाली ,नीता ,कोमल ,साक्षी व अंजली आदि उपस्थित रहे



विज्ञापन

0 Response to "एस एस वी ग्रुप ने सुरेश शर्मा नगर में मनाया बसंत उत्सव"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article