-->
काव्य गोष्ठी में कवियों ने बिखेरे बासन्ती रंग वरिष्ठ साहित्यकार देवेन्द्र कुमार देव को निराला साहित्य सम्मान से नवाजा

काव्य गोष्ठी में कवियों ने बिखेरे बासन्ती रंग वरिष्ठ साहित्यकार देवेन्द्र कुमार देव को निराला साहित्य सम्मान से नवाजा

बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में प्रभात नगर स्थित निरुपमा अग्रवाल के आवास पर बसन्तोत्सव और निराला जयन्ती के अवसर पर काव्यगोष्ठी, सम्मान और विमोचन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नगर के वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य देवेन्द्र कुमार देव को निराला साहित्य सम्मान दिया गया। 


सम्मान स्वरूप शाल, प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिन्ह कार्यक्रम के अध्यक्ष सहारनपुर के वरिष्ठ कवि विजेंद्र पाल शर्मा, विशिष्ट अतिथि रमेश गौतम, प्रो.राजेंद्र भारती तथा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने प्रदान किया। 
अतिथियों द्वारा देवेंद्र देव पर केंद्रित निर्झरिणी के अंक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलित करके अतिथियों द्वारा किया गया। मां शारदे का पूजन और वंदना मुकेश सक्सेना, रंजन विशद और मधु वर्मा ने की। 

बसंतोत्सव पर नगर के कवियों ने बसंती ऋतु के आगमन का स्वागत अपनी -अपनी सुन्दर अभिव्यक्ति देकर किया। गीतकार रमेश गौतम ने महाकवि निराला पर अपना वक्तव्य देते हुए उनकी कविताओं को आज भी प्रासंगिक बताया। 

कवि रणधीर प्रसाद गौड़, उपमेंद्र सक्सेना, शोभा सक्सेना,डॉ. महेश मधुकर, अनिरुद्ध शर्मा,जगदीश निमिष,अविनाश अग्रवाल, सुभाष राहत बरेलवी, रामकुमार अफरोज,
 चित्रा जौहरी,मीना अग्रवाल, निरुपमा अग्रवाल, मनोज टिंकू ने भी अपनी सुन्दर प्रस्तुति देकर गोष्ठी में चार चांद लगा दिए।


 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कमल भारती,निर्भय सक्सेना, मधुरिमा सक्सेना,राजीव सक्सेना,मीरा मोहन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।



विज्ञापन

0 Response to "काव्य गोष्ठी में कवियों ने बिखेरे बासन्ती रंग वरिष्ठ साहित्यकार देवेन्द्र कुमार देव को निराला साहित्य सम्मान से नवाजा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article