दरगाह आला हजरत की ओर से लगे तीन दिवसीय नि:शुल्क कोरोना जाँच शिविर पर एक हजार से अधिक ख्वाजा गरीब नवाज के जायरीन ने कराई जाँच
बरेली। दरगाह आला हजरत की ओर से ख्वाज़ा गरीब नवाज के 809वां उर्स पर अजमेर शरीफ जाने वाले जायरीन की सहूलियत के लिये गढ़ी स्थित इंडियन पैलस में तीन दिवसीय नि:शुल्क कोरोना जाँच शिविर लगाया गया।
तीन दिन तक चले इस कैंप में एक हज़ार से अधिक जायरीन ने कोरोना की जाँच कराई। बुधवार के अंतिम दिन 318 लोगो की जाँच हुई। जमात के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मिया ने बताया ख्वाज़ा गरीब नवाज के चाहने वाले बरेली सहित विश्व भर में है। लाखों की तादात में जायरीन उर्स पर अजमेर शरीफ जाते है। इस बार कोरोना काल में ख्वाजा गरीब नवाज का 809वां उर्स अजमेर शरीफ में चल रहा है।
राजस्थान प्रशासन की गाइडलाईन है जायरीन को कोरोना जाँच कराना अनिवार्य है। जायरीन की सहूलियत के 13 फरवरी से तीन दिवसीय नि:शुल्क कोरोना जाँच शिविर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक लगाया गया।
19 फरवरी बरोज़ जुम्मा (शुक्रवार) को ख्वाजा गरीब नवाज का उर्स मनाया जाएगा। डॉक्टर अशोक कुमार की देखरेख में कोरोना की जाँच की गई। जमात रज़ा-ए-मुस्तफ़ा के सदर मौलाना अज़ीमुद्दीन अज़हरी ने शिविर के अंतिम दिन कोरोना वायरस से निजात पाने के लिये और अजमेर शरीफ जाने वाले तमाम जायरीनो के लिये खुसूसी दुआ की गई।
वही जमात के पीआरओ मोईन खान ने स्वास्थ्य विभाग व जायरीन का आभार जताया। इस मौके पर समरान खान, मोईन खान, अब्दुल्लाह रज़ा खाँ, सैय्यद रिजवान हुसैन, डॉक्टर मेहंदी हसन, शमीम अहमद, हाफिज इकराम रज़ा खाँ, फैजान नूर आदी का शिविर में सयोग रहा ।।
0 Response to "दरगाह आला हजरत की ओर से लगे तीन दिवसीय नि:शुल्क कोरोना जाँच शिविर पर एक हजार से अधिक ख्वाजा गरीब नवाज के जायरीन ने कराई जाँच "
एक टिप्पणी भेजें