-->
घर मे अबैध स्लाटर हाउस चलाते 3 तस्कर गिरफ्तार,50 किलो मीट व उपकरण बरामद।

घर मे अबैध स्लाटर हाउस चलाते 3 तस्कर गिरफ्तार,50 किलो मीट व उपकरण बरामद।

शीशगढ़ : सोमबार को पुलिस ने कस्वा में मीट तस्करों के खिलाफ छापा मार अभियान चलाकर एक घर मे अबैध स्लाटर हाउस चलाते 3 तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से मीट व उपकरण भी बरामद कर लिए है।



कस्वा इंचार्ज  गौरव त्यागी ने बताया कि सोमबार की शाम 5 बजे  सूचना पर  अपनी टीम के कॉन्स्टेबल मोहम्मद  यामीन व अमित शर्मा के साथ कस्वा के मोहल्ला शेखुपुरा में तहसीन के घर मे छापा मारा जहाँ कुछ लोग अबैध स्लाटर हाउस चलाकर मीट को बेंचने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने मौके से तहसीन पुत्र हनीफ कुरैशी निबासी मोहल्ला कंचन कुआं,सोहिल पुत्र लईक  कुरैशी निबासी मोहल्ला शेखुपुरा व जलीश पुत्र दवीर अहमद निबासी मोहल्ला कंचनकुआ   को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 50  किलो पड्डा का मीट व पशु काटने बेंचने के उपकरण भी बरामद कर लिए है। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मीट परीक्षण को सेम्पिल देकर मीट का डिस्पोजल कर दिया गया।पुलिस की इस छापा मारी कार्य वाही से मीट तस्करों में हड़कम्प मच गया है।



पत्रकार शाहिद अंसारी की रिपोर्ट


विज्ञापन

0 Response to "घर मे अबैध स्लाटर हाउस चलाते 3 तस्कर गिरफ्तार,50 किलो मीट व उपकरण बरामद।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article