-->
एस एस वी समूह ने वर्ल्ड हेल्थ डे पर शुरू किया अवेयरनेस वीक

एस एस वी समूह ने वर्ल्ड हेल्थ डे पर शुरू किया अवेयरनेस वीक

बरेली। एस एस वी समूह ने वर्ल्ड हेल्थ डे पर हेल्थ अवेयरनेस वीक शुरू किया। इस अवसर पर एस एस वी इंटर कॉलेज व एस एस वी पब्लिक स्कूल के सीनियर विंग के छात्रों को स्वस्थ रहने के तरीक़े बताए गए । यह कार्यक्रम जूनियर विंग के छात्रों के लिए ऑनलाइन भी आयोजित किया गया और साथ ही विद्यालय की सीनियर विंग की छात्राओं के लिए जूडो - कराटे ट्रेनिंग का साप्ताहिक शिविर का भी शुभारंभ किया गया ।


विद्यालय के प्रबंधक साकेत सुधांशु शर्मा ने छात्रों को बताया कि एक सेहतमंद शरीर के लिए ना सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी फिट रहने की जरूरत है। 
अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव कर आप खुद को पूरी तरह सेहतमंद रख सकते हैं।
विद्यालय अध्यक्ष अंजलि शर्मा ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए सबसे जरूरी हेल्दी डाइट लेना है। एक दिन में कम से कम तीन सेहतमंद और पौष्टिक खाना खाएं। डिनर हमेशा हल्का करें। अपने खाने में खूब सारे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, हेल्दी फैट और प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करें।


शिविर में उपस्थित वक्ताओं ने बताया कि हेल्दी और फिट रहने के लिए सबसे जरूरी चीज एक्सरसाइज करना है। स्टडीज में भी इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि जो लोग हफ्ते में तीन बार से ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं 

वो अच्छी और सेहतमंद जिंदगी जीते हैं। इसके लिए आप डांस, योग, एरोबिक्स और रनिंग भी कर सकते हैं।

 शरीर के साथ-साथ आपको अपने मानसिक सेहत पर भी उतना ही ध्यान देना चाहिए। आप मानसिक रूप से जितना ज्यादा स्वस्थ रहेंगे, शारीरिक रूप से उतने ही फिट रहेंगे। अपनी भावनाओं पर आपका अच्छा नियंत्रण होना जरूरी है।

इस दौरान प्रबंधक साकेत सुधांशु शर्मा, उषा शर्मा, यशिता, पल्लवी, वैशाली,
पंकज, सर्वेश, सौरभ, मोहन स्वरूप आदि उपस्थित रहे।



विज्ञापन

0 Response to "एस एस वी समूह ने वर्ल्ड हेल्थ डे पर शुरू किया अवेयरनेस वीक"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article