-->
वो रहम की मांगती रही भीख दरिंदे वीडियो बनाते रहे और मारते रहे। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल

वो रहम की मांगती रही भीख दरिंदे वीडियो बनाते रहे और मारते रहे। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल


बरेली। में एक युवक युवती से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। 

इतना ही नही भीड़ एक युवती के साथ सरेआम हैवानियत कर रही है और वो युवती उन लड़कों से रहम की भीख मांग रही है। फिलहाल पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

मारपीट और युवती से हैवानियत की ये वीडियो बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रिठौरा कस्बे की है, जहां एक दिन पहले एक लड़का लड़की एक दुकान के अंदर घुसे और शटर बन्द करने लगे। ऐसा करते स्थानीय लोगो ने देख लिया जिसके बाद भीड़ एक दम से दोनो पर टूट पड़ी और जमकर मारपीट की। लड़की इज़्ज़त की खातिर अपना चेहरा दुपट्टे से छिपाती रही और भीड़ उसका जबरन दुपट्टा हटाती रही। लड़की अपनी इज़्ज़त बचाकर भीड़ से बचकर भाग रही थी रहम की भीख मांग रही थी लेकिन भीड़ में मौजूद लोगों पर उस पर बिल्कुल भी रहम नही आया। भीड़ कह रही थी कि उसकी वीडियो बनाओ। वही इस मामले में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रिठौरा में एक दुकान में घुसे लड़का लड़की के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अभी तक किसी भी तरफ से कोई तहरीर नही मिली है। पुलिस वीडियो के आधार पर लोगो की शिनाख्त कर रही है 


(शाहिद अंसारी )



विज्ञापन

0 Response to "वो रहम की मांगती रही भीख दरिंदे वीडियो बनाते रहे और मारते रहे। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article