टैक्टर पलटने से पिता-पुत्र की मौत की मौत ।देवरनिया के इटौआ गांव मे हुआ हादसा ।खेत से लौट रहे थे दोनों बाप-बेटे।
बरेली। थाना देवरनिया के गांव इटौआ मे शनिवार देर शाम टैक्टर से खेत की जुताई करके लौट रहे पिता-पुत्र की टैक्टर पलटने से मौत हो गयी है।
थाना देवरनिया के गांव इटौआ निवासी हरसरुप रुहेला (50) खेती किसानी कर अपना परिवार चलाता था,इसके बारह बीधा जमीन है। दो बेटियों मे एक की शादी हो चुकी है। जबकि एक मात्र पुत्र हिमाशुं (25) अपने पिता के साथ खेती मे हाथ बटाता था।
बताते हैं, कि शनिवार की देर शाम पांच बजे हरसरुप अपने बेटे हिमांशु के साथ गांव के पाश्चिम मे अपने खेत मे टैक्टर लेकर रुटावेटर से जुताई करने गया था,कि गांव के बाहर बह रही धुडनिया नदी के पास ढाल पर अचानक अनियंत्रित होने से ट्रैक्टर पलट गया, टैक्टर के पीछे रुटाबेटर था,ट्रैक्टर चला रहे हिमांशु व हरसरुप टैक्टर के नीचे आ गये,और दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर गांव वाले मौके पर पहुंचे,और पुलिस को सूचना दी। मौके पर देवरनियां पुलिस के एस एस आई सुभाष कुमार मौके पर पहुंचे,और दोनों शवों का पंचनामा भर कर परिवार वालों को सौंप दिया।
बाप- बेटे की मौत की खबर से हरसरुप के परिवार मे कोहराम मच गया,परिवार मे एक 18 वर्षीय लडकी मीना व पत्नी रामप्यारी ही बचे है,जिनका रो रो कर बुरा हाल था।हर कोई दिलासा देने आ रहा था। तो वहीं समूचे गांव में एक साथ पिता पुत्र की मौत की खबर से सन्नाटा पसर गया।
पलटा टैक्टर
इटौआ गांव मे टैक्टर पलटने से पिता-पुत्र की मौत हुई है। पंचनामा भर कर शव परिवार वालो को सौंप दिया गया है।----- राकेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर देवरनिया ।
विज्ञापन
0 Response to "टैक्टर पलटने से पिता-पुत्र की मौत की मौत ।देवरनिया के इटौआ गांव मे हुआ हादसा ।खेत से लौट रहे थे दोनों बाप-बेटे।"
एक टिप्पणी भेजें