थाना प्रेम नगर पुलिस ने एटीएम काटने वाले गिरोह को किया गिरफ्तार
बरेली। के थाना प्रेम नगर क्षेत्र मे लगातार एटीएम काटने की घटनाएं सामने आ रही अभी थोड़े दिनों पहले एटीएम काटने का प्रयास करने की घटना सामने आई थी प्रेम नगर क्षेत्र के सूर्य बैंक्विट हॉल के सामने एचडीएफसी बैंक का एटीएम लूटने की कोशिश की गई थी पुलिस की सूझबूझ से उस समय चोर नाकाम रहे थे वही कल रात भी लॉक डाउन का फायदा उठाकर लुटेरों ने प्रेम नगर क्षेत्र के गुलाब राय पर पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम लगा है जिसको रात में चोरों ने काटने का प्रयास किया गश्त पर रहे
पुलिस वालों की सूझबूझ से चोर एटीएम को लूटने में नाकाम रहे गश्त पर निकली टीम ने चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया , शुक्रवार को अमर सिंह हेड कांस्टेबल , कांस्टेबल अनुज माय जीप लेकर के गश्त करते हुए थाना क्षेत्र के अंतर्गत लॉकडाउन ड्यूटी व देखरेख के लिए निकले विजय पाल सिंह चीता मोबाइल के कर्मचारी हेड कांस्टेबल , विनीत कुमार हेड कांस्टेबल , हेड कॉन्स्टेबल कौशल कुमार और सभी एक साथ नैनीताल रोड की तरफ जीआरएम तिराहे पर आ गए उनकी नजर जीआरएम स्कूल के तिराहे से पंजाब नेशनल बैंक एटीएम पर कुछ लोगों पर पड़ी जो वहां पर खड़े थे दो व्यक्ति बाहर अलग-अलग
मोटरसाइकिल पर थे तीन व्यक्ति एटीएम के अंदर थे बाहर खड़े दोनों युवकों ने चिल्ला कर के कहा कि पुलिस आ गई है जिसको सुनते ही मौके पर टीम अलर्ट हो गई वही दोनों युवक कौन है पुलिस की टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी मौका मिलते ही एक युवक अपनी मोटरसाइकिल उठाकर फरार होने में कामयाब हो गया।
रात में करीब 3:50 पर आलोक मिश्रा ,दीपक , तालिब अली और युवराज चारों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया। अमन और अजमेरी जो युवक मौके से फरार हो गया था उसकी पुलिस छानबीन कर रही है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मौके पर पुलिस ने एक आदद ग्लाइंडर माय दो आदद ब्लेड , तीन आदद चाकू नाजायज, एक आदद तमंचा एक खोखा कारतूस 315 बोर , तीन अदद मोबाइल फोन , दो खाली बैग एक आदद, मोटरसाइकिल पैशन प्रो कंपनी की बरामद की। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस प्रशासनिक टीम में अमर सिंह यादव, विजय पाल सिंह रामलाल विनीत कुमार अनुज कौशिंद्र कुमार मौजूद रहे।
बरेली से गुरवचन की रिपोर्ट
0 Response to "थाना प्रेम नगर पुलिस ने एटीएम काटने वाले गिरोह को किया गिरफ्तार "
एक टिप्पणी भेजें