-->
पतंजलि बाबा रामदेव के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन युवा कांग्रेस द्वारा

पतंजलि बाबा रामदेव के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन युवा कांग्रेस द्वारा

किच्छा
पतंजलि बाबा रामदेव के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन युवा कांग्रेस द्वारा
युवा कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के आह्वान पर और जिलाउपाध्यक्ष रिज़वान अंसारी के नेतृत्व में पतंजलि बाबा रामदेव के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओ ने बाबा रामदेव की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सांकेतिक धरना दिया । जिलाउपाध्यक्ष रिज़वान अंसारी ने कहा कि पूरे देश में डॉक्टर्स, कोरोना योद्धा कोरोना मरीजों की सेवा कर रहे और बाबा रामदेव
 उन्हे बदनाम कर रहे। उनका मनोबल तोड़ने का काम कर रहे। सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। केंद्र सरकार का उन्हे संरक्षण प्राप्त है। नाजिम अंसारी ने कहा उन्हें बाबा रामदेव नही लाला रामदेव कहना उचित होगा। अपना प्रोडक्ट नही बिक रहा जिसके कारण एलोपैथी को गालियां दे रहे। युवा कांग्रेस आयुर्वेद के खिलाफ नहीं है बल्कि लाला रामदेव के खिलाफ है। जब तक देश से माफी नहीं मांगेंगे तब तक आंदोलन जारी रहेगा। देश सेवा के नाम पर कोरोना योद्धाओं को बदनाम करना बंद करे। और कि सरकार और पुलिस को भी चुनौती देने का काम लाला रामदेव कर रहे। इसके पीछे बीजेपी सरकार का पूरा समर्थन है। बिना सरकार के रामदेव कुछ नही कर सकते। जो भी कोरोना योद्धाओं के खिलाफ षड्यंत्र करेगा उसके खिलाफ युवा कांग्रेस का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। सरकार से बाबा रामदेव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की इस अवसर पर फिरदोस सलमानी बाबूकोली nsui विधानसभा अध्यक्ष शोएब अहमद नाजिम अंसारी वाहिद हुसैन ज़ीशान अहमद अरुण कोली आदि शामिल थे।

0 Response to "पतंजलि बाबा रामदेव के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन युवा कांग्रेस द्वारा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article