-->
कोरोना महामारी से पत्रकारों के परिजनों के निधन पर शोक संवेदना की व्यक्त

कोरोना महामारी से पत्रकारों के परिजनों के निधन पर शोक संवेदना की व्यक्त

रुद्रपुर। कोरोना महामारी ने आम जनमानस को अपना शिकार बनाया जा रहा है जिससे हर रोज हजारों की संख्या में देश मे मृत्यु हो रही है। पत्रकारिता जगत भी इससे अछूता नही है। इस महामारी में स्वयं कई पत्रकारों की आकस्मिक मृत्यु हो चुकी है तो कईयों के परिजन इस महामारी की चपेट में आ गये है।

कुमायूॅ युवा प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य हिंदुस्तान समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ भास्कर पोखरियाल जी की छोटी बहन का आकस्मिक निधन हो गया। प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य विधान केसरी समाचार पत्र के लखनऊ प्रभारी सचिन पवार के पिताजी एवं रुद्रपुर के वरिष्ठ पत्रकार फणीन्द्र नाथ गुप्ता जी के पुत्र का आकस्मिक निधन हो गया जिससे पत्रकार जगत में शोक व्याप्त है।

पत्रकारों के परिजनों के आकस्मिक निधन पर कुमायूॅ युवा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों द्वारा शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में 
वरिष्ठ पत्रकार कमल श्रीवास्तव,सौरभ गंगवार, गुरुबाज सिंह,हरविंदर सिंह खालसा,जगदीश चंद्र,गोपाल भारती,विकास कुमार,राकेश अरोरा,गोपाल गौतम,अरविंद प्रकाश दुबे, सिमरप्रीत सिंह नारंग, राजकुमार शर्मा,अमन सिंह,अर्जुन कुमार,मनीष बाबा,अरमान सिंह, अशोक सागर,अवनीश कुमार,गुलवेज खान, मुजाहिद अली,नरेश कुमार,नेम पाल,पवन कुमार,प्रदीप मंडल,रामपाल सिंह धनगर, एस.के.विश्वास,बादल गंगवार,शुभोदुतिमंडल, विजय बत्रा,विकास कुमार,दुर्गेश तिवारी,शाहिद खान,राधेश्याम अरोरा,सुशील बटला,के.पी. गंगवार,राजीव चावला आदि पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया।


ब्यूरो रिपोर्ट

0 Response to "कोरोना महामारी से पत्रकारों के परिजनों के निधन पर शोक संवेदना की व्यक्त"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article