-->
प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद को पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि

प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद को पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि



बरेली रूबरू बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार को क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय सभागार में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ।


 जिसमें वक्ताओं ने राजेन्द्र प्रसाद को सादगी और सरलता की मिसाल बताया। कार्यक्रम में डॉ.सुरेश रस्तोगी ने कहा कि राजेन्द्र प्रसाद ने गांव की पट्टी से देश के सर्वोच्च पद का सफर अपनी योग्यता से ही तय किया। 


सभा के अध्यक्ष इन्द्र देव त्रिवेदी ने भी राजेन्द्र प्रसाद के कई प्रसंग साझा किए। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, निर्भय सक्सेना और मंजू लता ने भी अपने शब्दों से राजेन्द्र प्रसाद को श्रद्धांजलि दी।

 उपस्थित लोगों में प्रीति सक्सेना, सुनील कुमार शर्मा,पीयूष गुप्ता राजीव सक्सेना मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।

0 Response to "प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद को पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article